स्वतंत्रता दिवस से पहले बंगाल में तबाही की साजिश! पूर्व बर्द्धमान से बीरभूम तक मिला बमों का जखीरा

Updated:
विज्ञापन

बम विस्फोट के बाद आसमान में उड़ा उठा धुआं. फोटो : प्रभात खबर

West Bengal Bomb Recovery: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान के कालना में 4 और बीरभूम के मल्लारपुर में 20 देसी बम बरामद. पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बमों को किया निष्क्रिय, जांच जारी.

विज्ञापन

बर्द्धमान/बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

West Bengal Bomb Recovery: पश्चिम बंगाल के 2 जिलों पूर्व बर्द्धमान और बीरभूम में बड़ी संख्या में देसी बम बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले इतने बम मिलने की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. पूरे इलाके की घेराबंदी करने के बाद बरामद बमों में सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर उसे नष्ट कर दिया.

बरामद बम और वह मकान, जहां से बम मिले. फोटो : प्रभात खबर
बरामद बम और वह मकान, जहां से बम मिले. फोटो : प्रभात खबर

कलना के नूतनचर में मिले 4 बम

पूर्व बर्द्धमान जिले के कलना थाना क्षेत्र के कुसुमदेवपुर पंचायत के नूतनचर गांव में एक सुनसान जगह पर स्थानीय लोगों ने लावारिस अवस्था में 4 बम पड़े देखे. सूचना मिलते ही कलना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. बम निरोधक दस्ते को बुलाकर चारों बमों को विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन बमों को वहां छिपाने के पीछे किसकी मंशा थी.

मल्लारपुर के कोट गांव में चिलेकोठे से 20 बम बरामद

ये भी पढ़ें: बीरभूम में टोटो चोरी के बाद मारपीट, बमबाजी, 4 गिरफ्तार

बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के कोट गांव में भी बम मिले. एक मकान की छत पर मिट्टी के घड़े से पुलिस को करीब 20 देसी बम मिले. पुलिस ने पूरे मकान और आसपास के क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया. लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी. इसके बाद बम को अपने कब्जे में लेकर बम निरोधक दस्ते को बुलवाया उसका सुरक्षित तरीके से विस्फोट कराया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच शुरू

एक ही दिन में 2 अलग-अलग जिलों से इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद लोगों में इस बात की चर्चा है कि पुलिस की गश्त के बावजूद अवैध हथियारों/विस्फोटकों का भंडारण कैसे हो रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बमों का निर्माण कहां हुआ था और इन्हें किस आपराधिक या राजनीतिक साजिश के तहत यहां छिपाया गया था.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बीरभूम में रेल लाइन के किनारे मिले 8 देसी बम, रेलकर्मियों की सतर्कता से टला हादसा


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola