TMC के पूर्व विधायक निर्मल घोष और उनके सहयोगी पर भीड़ ने किया हमला, जूते-अंडे और कीचड़ फेंके

Updated:
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल घोष.

RG Kar Case: आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष और सहयोगी संजीव मुखर्जी पर खरदह थाने के बाहर भीड़ ने हमला कर जूते और अंडे फेंके. तीसरा आरोपी सोमनाथ डे अब भी फरार. पुलिस कर रही तलाश.

विज्ञापन

RG Kar Case: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में ओडिशा से गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक निर्मल घोष और उनके सहयोगी पर शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के खरदह थाने के बाहर आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया. पीड़िता के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवाकर साक्ष्य मिटाने की साजिश में कथित संलिप्तता के आरोप में निर्मल घोष को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

थाने के बाहर हंगामा, पुलिस को पहनाना पड़ा हेलमेट

सुरक्षा बल जब निर्मल घोष को बैरकपुर उपमंडलीय अदालत में पेशी के लिए खरदह थाने से बाहर निकालकर जेल वैन की ओर ले जा रहे थे, तब वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की भारी तैनाती के बावजूद बेकाबू भीड़ ने पूर्व विधायक पर जूते-चप्पल, अंडे और कीचड़ फेंके. भीड़ के हमले से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्मल घोष हेलमेट पहनाना पड़ा.

अदालत परिसर में लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

बैरकपुर अदालत परिसर में पेशी के दौरान भी लोगों ने पूर्व विधायक को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये. कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने निर्मल घोष की रिमांड मांगी. पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: ममता बनर्जी की कार को चारों ओर से घेरकर किया गया हमला, शांत बैठी रहीं तृणमूल सुप्रीमो

पूर्व पार्षद संजीव मुखर्जी का भी विरोध, सोमनाथ डे फरार

इसी मामले में गिरफ्तार पीड़िता के पड़ोसी और पूर्व टीएमसी पार्षद संजीव मुखर्जी को भी अदालत ले जाते समय जनता के भारी विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी नयी शिकायत के आधार पर की गयी हैं.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्वतंत्रता सेनानियों ने तो गोलियां खायीं थीं, आपको अंडे से डर क्यों?

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में शामिल तीसरा मुख्य आरोपी और पानीहाटी नगरपालिका का पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे अब भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: पुरुलिया में लंबे समय से लापता पंचायत प्रधान को देख भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, अंडे मारे जमकर पीटा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola