स्वतंत्रता दिवस से पहले बंगाल को संबोधित करेंगे शुभेंदु अधिकारी, जानें जानें कब और कहां होगा प्रसारण

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी और बुद्धदेव भट्टाचार्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Independence Day Eve CM Suvendu Adhikari Address: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 14 अगस्त की शाम राष्ट्रपति के भाषण के बाद दूरदर्शन व आकाशवाणी से राज्यवासियों को संबोधित करेंगे. जानिए, पूरा कार्यक्रम.

विज्ञापन

Independence Day Eve CM Suvendu Adhikari Address: पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक इतिहास में 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक परंपरा बहाल होने जा रही है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त की शाम) पर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दूरदर्शन बांग्ला (Doordarshan Bangla) और आकाशवाणी कोलकाता (All India Radio) से पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे. प्रोटोकॉल के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन के ठीक बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का विशेष संदेश टीवी और रेडियो पर प्रसारित होगा.

विज्ञापन

2006 के बाद पहली बार मुख्यमंत्री देंगे ‘स्वतंत्रता दिवस संदेश’

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन के माध्यम से जनता को संबोधित करने की यह परंपरा वर्ष 2006 के बाद से बंद थी. 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन से राज्यवासियों को संबोधित किया था. 15 साल की ममता बनर्जी के शासन के बाद बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस प्रशासनिक परंपरा को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल के स्कूल-कॉलेजों के सिलेबस में शामिल होगा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक चैप्टर : शुभेंदु अधिकारी

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा और सुंदरवन के बाघों के डेरे में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार हो गयी है. केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से पश्चिम बंगाल पहली बार आधिकारिक तौर पर जुड़ा है. 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत 10 अगस्त को खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विशाल पदयात्रा के साथ की थी.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा भंडार योजना : महिलाओं के अकाउंट में 17 से ट्रांसफर होंगे 3000 रुपए, जानें किसको मिलेगा, किसको नहीं

झिला फॉरेस्ट कैंप में शुभेंदु अधिकारी फहरायेंगे तिरंगा

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुंदरवन के अति-संवेदनशील और मैंग्रोव क्षेत्र के झिला फॉरेस्ट कैंप (Jhila Forest Camp Office) जा सकते हैं. खबर है कि सुंदरवन टाइगर रिजर्व (STR) के इस क्षेत्र से मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. इस सूचना के मद्देनजर लोकल प्रशासन हाई अलर्ट पर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola