Photos: गोवा में पत्नी और दोस्तों संग मस्ती करते दिखे शिखर धवन, देखें तस्वीरें

शिखर धवन, क्रुणाल हिमांशु पांड्या और आशीष नेहरा (फोटो—इंस्टाग्राम)

अपने फैमिली मेंबर्स के साथ प्लेयर्स
समुद्र किनारे बैठकर बातचीत, धवन ने लिखा खास कैप्शन
तस्वीर में पीछे पूरा समुद्र नजर आ रहा है और उसके किनारे बने रेस्टोरेंट में सभी गोल टेबल के आसपास बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. गोवा का खूबसूरत माहौल तस्वीरों को और खास बना रहा है. इन तस्वीरों के कैप्शन में शिखर धवन ने लिखा, “Goa, good times और mast vibes.” धवन का यह कैप्शन उनके छुट्टियों के मूड को बखूबी बयां कर रहा है.

नेहरा की बात पर हंसे धवन और क्रुणाल
तीनों में दिखी शानदार बॉडिंग
इस तस्वीर में आशीष नेहरा अपने दोस्तों के साथ कुछ बात शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. उनकी बात सुनने के बाद शिखर धवन और क्रुणाल पंड्या हंसते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में तीनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. क्रिकेट से जुड़े इन पुराने दोस्तों का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ सकता है. छुट्टियों के बीच उनकी यह दोस्ती और मस्ती साफ तौर पर तस्वीरों में दिखाई दे रही है.

बीच साइड रेस्टोरेंट में दोस्तों संग मस्ती
तीनों ने एक-दूसरे संग की लंबी बातचीत
तस्वीरों में शिखर धवन, आशीष नेहरा और क्रुणाल पंड्या बीच साइड रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं. तीनों आपस में बातचीत करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. एक तस्वीर में धवन कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद क्रुणाल पंड्या हाथ से नंबर वन का साइन बनाकर अपनी बात रखते नजर आते हैं. तीनों के बीच की बातचीत और मस्ती भरा अंदाज तस्वीरों को और खास बना रहा है.

शिखर धवन और सोफी शाइन
इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं धवन और सोफी
शिखर धवन और सोफी शाइन की जोड़ी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. दोनों ने इसी साल फरवरी में शादी की है. शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं. धवन और सोफी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं. गोवा की इन तस्वीरों में भी दोनों साथ में छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

अपनी फैमिली मेंबर्स संब खींचवाई ग्रुप फोटो
एक साथ स्पेंड किया क्वालिटी टाइम
शिखर धवन गोवा में बेहद चिल अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके साथ पत्नी सोफी शाइन भी क्वालिटी टाइम बिताती दिखाई दे रही हैं. वहीं, आशीष नेहरा के साथ उनकी पत्नी रुश्मा नेहरा भी मौजूद हैं. तस्वीरों में क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या भी इस ग्रुप का हिस्सा नजर आ रहे हैं. तस्वीरों से साफ है कि क्रिकेट जगत के इन दोस्तों ने छुट्टियों के दौरान जमकर एंजॉय किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिजीत कुमार
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









