VIDEO: तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर JDU MLC का तंज, महुआ बाग-पुराने शासन पर... वीडियो में देखें

Updated:
विज्ञापन

JDU MLC नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने AK-47 के आरोप पर भी पलटवार किया और पुराने शासन पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

JDU MLC Neeraj Kumar : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के 19 अगस्त के राजभवन मार्च को लेकर हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी यात्रा पटना के महुआ बाग से शुरू करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार के दौर को लेकर भी कई सवाल उठाए और 118 नरसंहार का दावा किया.

AK-47 के आरोप पर नीरज कुमार की चुनौती

छात्रों पर AK-47 चलाने के तेजस्वी यादव के आरोप पर नीरज कुमार ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह गारंटी देते हैं कि छात्रों पर AK-47 नहीं चली है. अगर तेजस्वी यादव के पास इसका कोई प्रमाण है तो उसे सामने रखना चाहिए. उन्होंने तेजस्वी की यात्राओं और उनके बयानों की जानकारी पर भी सवाल उठाए.

अपराध पर बोले- घटनाओं के साथ कार्रवाई भी दिखाएं

बिहार में हाल की आपराधिक घटनाओं को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि सरकार किसी घटना से इनकार नहीं कर रही है, लेकिन मीडिया को अपराध की खबर के साथ पुलिस और सरकार की कार्रवाई को भी प्रमुखता देनी चाहिए. बातचीत में उन्होंने प्रशांत किशोर के रोजगार के दावों पर भी सवाल उठाया और उनके फाउंडेशन के पास मौजूद धन के स्रोत को लेकर सवाल खड़े किए.

Also Read : VIDEO: Bihar Politics: AK-47 से फायरिंग किसके आदेश पर हुई? DGP के बाद गवर्नर से मिलेंगे तेजस्वी यादव; वीडियो में जानिए पूरा मामला



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन