PHOTOS: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर की हत्या, जंगल में ले जाकर मारी 5 गोलियां

Updated:
1 / 8
हाजीपुर के दीग्गी इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात CCTV में कैद हुई, जिसमें 10 सेकेंड में 5 गोलियां दागी गईं.
फुल स्क्रीन में देखें

मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर के दीग्गी इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात CCTV में कैद हुई, जिसमें 10 सेकेंड में 5 गोलियां दागी गईं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की हत्या
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल की तस्वीर.

मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार की हत्या

हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. वारदात के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश है.

3 / 8
CCTV में कैद हुई वारदात
फुल स्क्रीन में देखें

हमला करते लोग.

CCTV में कैद हुई वारदात

वारदात के पास लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना से जुड़ी गतिविधियां कैद हुई हैं. फुटेज में ठेकेदार सड़क पर टहलते दिख रहे हैं. इसी दौरान दो बाइक से चार अपराधी वहां पहुंचते हैं और उनके पास बाइक रोकते हैं.

4 / 8
बातचीत के बाद भागने लगे ठेकेदार
फुल स्क्रीन में देखें

CCTV में भागते दिखे पीड़ित.

बातचीत के बाद भागने लगे ठेकेदार

फुटेज के मुताबिक, बाइक सवार अपराधियों ने रामनरेश राय से कुछ देर बातचीत की. इसके बाद ठेकेदार वहां से भागने लगे. बाइक पर पीछे बैठे दो अपराधी नीचे उतरे और उनका पीछा करने लगे.

5 / 8
जंगल की ओर ले जाकर मारी गोली
फुल स्क्रीन में देखें

जंगल में मारी गोली.

जंगल की ओर ले जाकर मारी गोली

अपराधियों ने ठेकेदार का पीछा करते हुए उन्हें पास के जंगल की ओर ले गए. इसी दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. पूरी वारदात करीब 10 सेकेंड में अंजाम दी गई और अपराधी मौके से फरार हो गए.

6 / 8
 जमीन विवाद के एंगल से जांच
फुल स्क्रीन में देखें

जमीन विवाद के मामले पर आशंका.

जमीन विवाद के एंगल से जांच

जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले जमीन विवाद का मामला सामने आया था. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है.

7 / 8
एसपी का बयान
फुल स्क्रीन में देखें

SP ने दी घटना की जानकारी.

एसपी का बयान

एसपी के मुताबिक, रामनरेश राय को चार गोलियां लगी हैं, जिनमें तीन अपर बॉडी और एक पैर में लगी. करीब एक महीने पहले जमीन विवाद का मामला सामने आया था. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है.

8 / 8
FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
फुल स्क्रीन में देखें

AI Generated.

FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित करने की कार्रवाई की. घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL की विशेष टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन