हाजीपुर के 8 लाख से ज्यादा LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 16 अगस्त तक पूरा करें e-KYC
गैस गोदाम का निरिक्षण करते अधिकारी
Hajipur LPG e-KYC : हाजीपुर में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त 2026 तक e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है. अपने कनेक्शन का लाभ जारी रखने के लिए इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को समय पर पूरा करें. आप इसे ऑनलाइन या अपनी गैस एजेंसी के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं.
Hajipur LPG e-KYC : हाजीपुर में घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना अनिवार्य किया गया है. जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा करने की अपील की है. प्रक्रिया ऑनलाइन कस्टमर पोर्टल या संबंधित गैस वितरक के माध्यम से पूरी की जा सकती है.
16 अगस्त तक e-KYC पूरा करने की अपील
जिला प्रशासन ने सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त 2026 तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. प्रशासन के अनुसार समय पर प्रक्रिया पूरी करने से उपभोक्ताओं को एलपीजी सेवा का निर्बाध लाभ मिलता रहेगा.
ऑनलाइन भी कर सकते हैं e-KYC
एलपीजी उपभोक्ता अपने कस्टमर पोर्टल के माध्यम से स्वयं e-KYC पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित एलपीजी वितरक या गैस एजेंसी से संपर्क कर e-KYC करा सकते हैं.
हाजीपुर में 8 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता
जिले में तीनों प्रमुख एलपीजी कंपनियों के कुल 8,06,738 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं. इनमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के 4,46,727, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी BPCL के 1,82,685 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी HPCL के 1,77,326 उपभोक्ता शामिल हैं.
गैस एजेंसियों के पास 17,691 सिलेंडर का स्टॉक
जिले की गैस एजेंसियों के पास 17,691 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध था. प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 14,028 बुकिंग के मुकाबले 11,879 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई.
38,695 बुकिंग लंबित, बैकलॉग 3.1 दिन
जिले में कुल लंबित बुकिंग 38,695 बताई गई है. वहीं एलपीजी आपूर्ति का औसत बैकलॉग 3.1 दिन रहा. पिछले 60 दिनों के औसत के आधार पर जिले में प्रतिदिन 12,624 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है.
सात गैस एजेंसियों का हुआ औचक निरीक्षण
एलपीजी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए जिले में सात गैस एजेंसियों और अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. प्रशासन की ओर से एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है.
1302 शिकायतों में 1300 का हुआ निबटारा
जिला नियंत्रण कक्ष में एलपीजी आपूर्ति से संबंधित अब तक कुल 1,302 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इनमें से 1,300 शिकायतों का निबटारा किया जा चुका है. शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी जारी है.
LPG की समस्या पर यहां करें शिकायत
एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए 06224-260233 और 06224-260234 दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं.
जिला प्रशासन ने समय पर e-KYC कराने को कहा
जिला प्रशासन ने सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से e-KYC को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए उपभोक्ता समय रहते अपने संबंधित एलपीजी वितरक से संपर्क कर सकते हैं.
Also Read : हाजीपुर : अक्षयवट महाविद्यालय में चार महीने से वेतन भुगतान बंद, सचिव के इस्तीफे से फंसा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











