VIDEO: रेलवे स्टाफ को हर ट्रेन में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं, इन ट्रेनों में देना पड़ सकता है पैसा, वीडियो में जानिए पास के नियम

Updated:
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला प्रिविलेज पास हर ट्रेन में मान्य नहीं होता. महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स जैसी लग्जरी ट्रेनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलती. जानिए ट्रेन और क्लास के हिसाब से कैसे बदलते हैं नियम.

विज्ञापन

Railway News : रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाला प्रिविलेज पास सभी ट्रेनों में मान्य नहीं होता. महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स जैसी लग्जरी और टूरिस्ट ट्रेनों में इस पास से मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलती. इन ट्रेनों में सफर के लिए कर्मचारियों को सामान्य यात्रियों की तरह टिकट लेना पड़ता है.

2. ट्रेन और क्लास के हिसाब से बदलते हैं नियम

राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो, गतिमान और हमसफर जैसी ट्रेनों में प्रिविलेज पास की सुविधा मिल सकती है. हालांकि कर्मचारी किस क्लास में सफर कर सकता है, यह उसके पद और पे-लेवल पर निर्भर करता है. पास की संख्या भी सेवा अवधि, ग्रुप और पे-लेवल के आधार पर तय होती है.

3. PTO पूरी तरह मुफ्त नहीं, मिलती हैं अलग-अलग पास सुविधाएं

रेलवे कर्मचारियों को PTO यानी Privilege Ticket Order की सुविधा भी मिलती है, लेकिन इसमें किराये का एक हिस्सा कर्मचारी को खुद देना होता है. इसके अलावा कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए प्रिविलेज पास, ड्यूटी पास और पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लीमेंट्री पास जैसी अलग-अलग सुविधाएं होती हैं. यानी रेलवे कर्मचारी होने का मतलब हर ट्रेन में पूरी तरह मुफ्त यात्रा करना नहीं है.

Also Read : VIDEO: BPSC TRE 4 की वैकेंसी अगस्त के अंत तक आने का दावा, तेजस्वी यादव पर भड़के शिक्षा मंत्री, वीडियो में जानिए क्या-क्या बोले



विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन