Weather Update: पटना समेत 12 जिलों में ऑरेंज, 5 में येलो अलर्ट जारी; जानिए किन जिलों में ज्यादा रहेगा प्रभाव
सांकेतिक तस्वीर
पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. गुरुवार को मौसम बदलने के आसार हैं, जहाँ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. आज पटना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Patna Weather News : पटना में आज यानी गुरुवार की सुबह से ही धूप निकली हुई है, जिसके चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया. अब गुरुवार को पटना में मौसम बदलने के आसार हैं. IMD ने आज पटना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी लिया है. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है. बुधवार को दोपहर के समय राजधानी के कुछ हिस्सों में बादल जरूर घिरे, लेकिन बारिश नहीं हुई. शाम में बिजली भी चमकी, मगर पानी नहीं बरसा. इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी. people-पटना का पारा 36.9 डिग्री, बारिश का इंतजार
बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान बढ़ने और बारिश नहीं होने से उमस का असर और ज्यादा महसूस हुआ. राजधानी के आसपास के जिलों में भी मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज रहा. हालांकि, गुरुवार को बादल बनने और स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना है.

गुरुवार को पटना सहित 17 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. ऐसे में मौसम खराब होने की संभावना है.
दूसरे जिलों का हाल
बिहार में मानसून सक्रिय है. राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि कई जिलों में धूप और उमस की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 17 जिलों में आज चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादातर दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम बिगड़ सकता है.
IMD ने 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह से बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
वहीं खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
14 और 15 अगस्त को भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अगस्त तक बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 14 अगस्त को गया, रोहतास और कैमूर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 15 अगस्त को भी बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मौसम बदलेगा. इस दौरान उत्तर, दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
17 अगस्त तक सक्रिय रहेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 14 से 17 अगस्त के बीच राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार हैं. कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
उत्तरी बंगाल की खाड़ी का असर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. गुरुवार को इसके लो प्रेशर एरिया में बदलने के आसार हैं. इसके प्रभाव से शुक्रवार से बिहार के मौसम में और बदलाव हो सकता है.
वाल्मीकि नगर रहा सबसे गर्म
मॉनसून कमजोर पड़ने के कारण बुधवार को बिहार में गर्मी का असर बढ़ गया. 12 अगस्त को वाल्मीकि नगर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस से ज्याद दर्ज किया गया. तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण दिन के समय उमस और गर्मी का असर देखने को मिला

कई जिलों में बढ़ा तापमान
बुधवार को गया और समस्तीपुर को छोड़कर राज्य के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर राज्य में सबसे गर्म रहा.
आने वाले दिनों में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. मॉनसून ट्रफ में बदलाव और नमी वाली हवाओं के कारण ज्यादा बारिश हो सकती है. लेकिन पूरे बिहार में एक जैसी बारिश नहीं होगी. कहीं ज्यादा तो कहीं कम प्रभाव रह सकता है. लेकिन ज्यादातर बिहार के उत्तर हिस्से में ही बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










