एशियन गेम्स 2026: फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले क्यों नहीं होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत?

Updated:
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी (एक्स)

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का शेड्यूल जारी हो गया है. भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही भिड़ सकती हैं. जानें कब होगा ये रोमांचक मुकाबला.

विज्ञापन

Asian Games India-Pakistan Cricket Rivalry: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला काफी खास होने वाला है. ड्रॉ के मुताबिक दोनों टीमें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में एक-दूसरे से नहीं भिड़ेंगी. भारत और पाकिस्तान की टक्कर सिर्फ गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल के मैच में ही हो सकती है.

पुरुष क्रिकेट में भारत को पहले स्थान और पाकिस्तान को दूसरे स्थान पर रखा गया है. दोनों टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. भारत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल-2 खेलेगा, जबकि पाकिस्तान उसी दिन क्वार्टर फाइनल-1 में उतरेगा.

फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का सामना

अगर दोनों टीमें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल जीत जाती हैं, तो 3 अक्टूबर को फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है. अगर कोई एक टीम सेमीफाइनल में हार जाती है, तो दोनों का सामना ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हो सकता है.

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव के समर्थन में उतरे मुरली कार्तिक, रोहित-द्रविड़ के दौर को लेकर कही ये बात

कुल 10 टीमें लेंगी हिस्सा

पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. अफगानिस्तान, नेपाल, हांगकांग चीन, जापान, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज में खेलेंगी और इनमें से कुछ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी.

महिला क्रिकेट में भी नहीं होगी सीधी टक्कर

महिला क्रिकेट में भी भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ड्रॉ में रखा गया है. भारत का क्वार्टर फाइनल में जापान से मुकाबला होगा, जबकि पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से होगा. भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मुकाबला बांग्लादेश या हांगकांग चीन से हो सकता है. वहीं पाकिस्तान के सामने श्रीलंका या मलेशिया में से कोई टीम आ सकती है.

भारत-पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत-पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान (फोटो-सोशल मीडिया)

फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच में होगा भारत-पाकिस्तान का सामना

महिला क्रिकेट में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत सिर्फ फाइनल या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही हो सकती है. ये दोनों मुकाबले 22 सितंबर को खेले जाएंगे. एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे, जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी. महिलाओं का टूर्नामेंट पहले होगा और 22 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा. इसके बाद पुरुषों की प्रतियोगिता शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच कब होगा? जानें पूरा शेड्यूल


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola