बांग्लादेश दौरे को लेकर BCCI की नजर सरकार पर, टीम इंडिया की रवानगी पर सस्पेंस बरकरार

Updated:
विज्ञापन

इंडिया बनाम बांग्लादेश (फोटो—एक्स)

भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे को लेकर स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है. BCCI सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही दौरे की तारीखों पर फैसला लिया जाएगा.

विज्ञापन

Ind vs Ban: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर अब गेंद भारत सरकार के पाले में है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सरकार की औपचारिक मंजूरी का इंतजार कर रहा है. BCCI के एक सूत्र ने बताया कि दौरे को लेकर भारतीय उच्चायोग के साथ बातचीत जारी है और अंतिम फैसला सरकार की अनुमति के बाद ही लिया जाएगा.

हरी झंडी मिलने का इंतजार

BCCI सूत्र ने ANI से कहा, 'बांग्लादेश का दौरा सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा. हम हाई कमिश्नर के साथ बातचीत कर रहे हैं. अभी चर्चा जारी है और अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद होगा.' सूत्र के मुताबिक, BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच अब संबंध सामान्य हैं. हालांकि, दोनों टीमों के बीच सीरीज के लिए अभी तक कोई निश्चित विंडो तय नहीं की गई है. सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद सीरीज के लिए उपयुक्त विंडो बनाई जाएगी.

दोनों देशों के बीच देखने को मिला था तनाव

दरअसल, इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था. जनवरी में BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था. मुस्तफिजुर को दिसंबर 2025 की नीलामी में KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया था. BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ICC से बांग्लादेश के मुकाबले भारत से बाहर कराने की मांग भी की थी, लेकिन ICC ने इसे स्वीकार नहीं किया.

Also Read: पिता के निधन के बाद फिर से मैदान पर लौटे मेसी, हार के साथ बाहर हुई उनकी टीम

अप्रैल में हुई थी बैठक

हालांकि, अप्रैल में BCB ने भारत के साथ क्रिकेट संबंधों को लेकर बैठक की थी. इसके बाद बोर्ड ने BCCI को ईमेल भेजकर भारतीय टीम के सितंबर में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे, बांग्लादेश महिला टीम के भारत दौरे और दोनों बोर्ड के बीच भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की थी. अब इस दौरे के भविष्य का फैसला भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर है.

Also Read: स्टार्क बने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola