बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 8 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा, पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र

बोधगया में विशाल बुद्ध प्रतिमा को निहारते पर्यटक. Source: Bihar Tourism
बोधगया की पहचान बनी 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा
बोधगया में बनी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है. खुली जगह में कमल पर ध्यान की मुद्रा में बैठे बुद्ध की यह प्रतिमा दूर से ही लोगों का ध्यान खींचती है. प्रतिमा के चारों ओर हरे-भरे पेड़ और शांत वातावरण इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. इस पूरे ढांचे की ऊंचाई 80 फीट है, जिसमें बुद्ध की प्रतिमा करीब 64 फीट ऊंची है. उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट है, जबकि नीचे का आधार करीब 10 फीट ऊंचा है. पूरे ढांचे की अधिकतम चौड़ाई करीब 60 फीट है. आज देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां पहुंचकर इस विशाल प्रतिमा को देखते हैं और तस्वीरें लेते हैं.

नीले आसमान के नीचे ध्यान मुद्रा में भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा. Source: Bihar Tourism
1982 में रखी गई नींव, सात साल में तैयार हुई बुद्ध प्रतिमा
बोधगया की इस विशाल बुद्ध प्रतिमा की नींव का पत्थर वर्ष 1982 में रखा गया था. इसे पूरा करने में करीब सात साल का समय लगा और इसके निर्माण में 12,000 कारीगरों ने काम किया. वर्ष 1989 में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस प्रतिमा का उद्घाटन किया था. इसके बाद यह प्रतिमा बोधगया की पहचान का खास हिस्सा बन गई.

बुद्ध प्रतिमा के आसपास बनी उनके शिष्यों की छोटी मूर्तियां. Source: Bihar Tourism

ध्यान मुद्रा में बैठे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का क्लोजअप शॉट. Source: Bihar Tourism

खुले आसमान के नीचे मुख्य बुद्ध प्रतिमा के साथ नजर आतीं उनके शिष्यों की मूर्तियां. Source: Bihar Tourism
अंदर बनी है सर्पिल सीढ़ी, दीवारों पर हैं छोटी मूर्तियां
इस विशाल बुद्ध प्रतिमा का डिजाइन दक्षिण भारतीय मूर्तिकार वी. गणपति स्थापत्य ने तैयार किया था. प्रतिमा की बनावट को खास तरीके से तैयार किया गया है, जिसके अंदर एक सर्पिल सीढ़ी भी बनी हुई है. इसकी दीवारों पर भगवान बुद्ध की हजारों छोटी कांस्य प्रतिमाएं रखी गई हैं. बाहर से देखने पर मुख्य प्रतिमा के साथ उनके शिष्यों की मूर्तियां भी इसकी खूबसूरती बढ़ाती हैं. यही खास बनावट इस प्रतिमा को बोधगया के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करती है.

बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए नजदीकी हवाई सुविधा का प्रमुख केंद्र गया एयरपोर्ट. Source: x
बोधगया पहुंचने के लिए सबसे नजदीक है गया एयरपोर्ट
बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए गया एयरपोर्ट सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है. यह बोधगया से करीब 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट से टैक्सी और स्थानीय साधनों की मदद से आसानी से बोधगया पहुंचा जा सकता है. वहीं, पटना एयरपोर्ट बोधगया से करीब 110 किलोमीटर दूर है. हवाई मार्ग से आने वाले पर्यटकों के लिए गया एयरपोर्ट यात्रा को काफी आसान बनाता है.

गया जंक्शन का प्लेटफॉर्म
गया जंक्शन से बोधगया पहुंचना है आसान
रेल से बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए गया जंक्शन सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन है. गया जंक्शन से बोधगया की दूरी करीब 15 से 16 किलोमीटर है. स्टेशन के बाहर से ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी आसानी से मिल जाती है. पटना, रांची और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से गया के लिए ट्रेन के साथ बस और टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध है. गया पहुंचने के बाद स्थानीय साधनों से बोधगया जाना आसान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









