अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों ने की नारेबाजी, प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम का विरोध जताते शिक्षक व कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 का कड़ा विरोध कर रहे हैं. राज्यव्यापी संयुक्त आंदोलन के तहत, वे स्वायत्तता और शैक्षणिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में राज्यव्यापी संयुक्त आंदोलन के तहत अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. इसी के तहत 11 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक कॉलेज परिसर में विरोध सभा, नारेबाजी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

गुरुवार को भी इसी क्रम में शिक्षक एवं कर्मचारी प्रशासनिक भवन के समक्ष एकत्रित हुए और प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में नारेबाजी कर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया.

वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शैक्षणिक स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा उच्च शिक्षा की गरिमा के प्रतिकूल है. शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए है. उन्होंने बिहार सरकार से प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को तत्काल वापस लेने की मांग की


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन