डोभी में कंचन के पिता का आरोप - 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन मांग रहे थे ससुराल वाले

Updated:
विज्ञापन

जांच पड़ताल करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महकार गांव में दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल वालों ने मनमुताबिक दहेज न मिलने पर 22 वर्षीय कंचन कुमारी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी किनारे फेंक दिया.

विज्ञापन

डोभी थाना क्षेत्र के महकार गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मनमुताबिक दहेज नहीं मिलने पर 22 वर्षीय कंचन कुमारी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सेवईचक के समीप निलांजन नदी किनारे झाड़ी में फेंक दिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है.

विज्ञापन

मृतका के पिता खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह ने डोभी थाना में लिखित आवेदन देकर कहा कि उनकी बेटी की शादी तीन माह पहले हिंदू रीति-रिवाज से डोभी थाना क्षेत्र के महकार निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र नितिश कुमार से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुर सुरेश प्रसाद, पति नितिश कुमार और देवर सतीश कुमार पचास हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और सोने की चेन की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर कंचन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

जानिए, क्या है मामला : शादी के तीन माह बाद 22 वर्षीय महिला ने किया सुसाइड, डोभी पुलिस ने श्मशान घाट से ससुर को पकड़ा

आवेदन के मुताबिक, गुरुवार की रात को बेटी के ससुराल के आस पकस से फोन पर परिवार को सूचना मिली कि कंचन की हत्या कर दी गई है और शव गायब करने की कोशिश की जा रही है. सूचना पाकर मैं और मेरे परिजन महकार पहुंचे, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला. इसके बाद डोभी पुलिस को खबर दी गई. डोभी पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू की और कुछ ही देर में निलांजन नदी के किनारे झाड़ी से शव बरामद कर लिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी ससुर सुरेश प्रसाद को हिरासत में लिया गया है. मृतका के पिता सच्चिदानंद सिहं के आवेदन पर तीन लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन