अभिषेक बनर्जी पर डबल अटैक : 2020 में शमिक भट्टाचार्य पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज, अवैध खनन मामले में जांच के आदेश

Updated:
विज्ञापन

शमिक भट्टाचार्य और अभिषेक बनर्जी.

Abhishek Banerjee in Double Trouble: वर्ष 2020 में शमिक भट्टाचार्य पर हमला मामले में ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ डायमंड हार्बर में शिकायत दर्ज करायी गयी है. कृष्णनगर कोर्ट ने सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन मामले में पुलिस को जांच के निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. वर्ष 2020 में पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शमिक भट्टाचार्य के काफिले पर हुए हमला मामले में डायमंड हार्बर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. दूसरी ओर, नदिया और मुर्शिदाबाद में हजारों बीघा सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी और कीमती पेड़ काटकर करोड़ों रुपए की हेराफेरी के कथित मामले में अदालत ने जांच के आदेश दे दिये हैं.

शमिक पर हमले की साजिश का आरोप, 78 लोगों पर शिकायत

डायमंड हार्बर से बीजेपी नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने डायमंड हार्बर थाने के प्रभारी निरीक्षक (IC) को 10 पन्ने का एक शिकायती पत्र सौंपा है. उनका दावा है कि 6 अक्टूबर 2020 को जब बीजेपी नेता शमिक भट्टाचार्य डायमंड हार्बर जा रहे थे, तब श्रोतेरपोल (Srotarpol) इलाके में उनके काफिले पर योजनाबद्ध तरीके से हमला हुआ था. यह हमला क्षेत्र के सांसद अभिषेक बनर्जी के इशारे पर उनके समर्थकों/असामाजिक तत्वों ने किया था. शिकायतकर्ता ने डायमंड हार्बर पुलिस जिले के एसपी को भी प्रतिलिपि भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: सेवाश्रय स्वास्थ्य शिविर केस में अभिषेक बनर्जी पर फिर प्राथमिकी दर्ज, सुमित भी नामजद

शिकायत में हैं इनके भी नाम

  • अभिषेक बनर्जी
  • जहांगीर खान
  • सुमित रॉय
  • गौतम अधिकारी
  • शमीम अहमद

33 हजार बीघा जमीन पर अवैध खनन मामले में जांच के आदेश

अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका नदिया जिले की कृष्णनगर अदालत से लगा है. जज तरुण मंडल ने कालीगंज ब्लॉक और मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर क्षेत्र में फैले लगभग 33,000 बीघा सरकारी व निहित (Vested) जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और पेड़ों की कटाई के मामले में पुलिस को गहन जांच का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, अब 1000 करोड़ के जमीन घोटाले का लगा आरोप

2016 से चल रहा था सिंडिकेट

कालीगंज निवासी बापन घोष ने 15 जुलाई को एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि वर्ष 2016 से अब तक सरकारी जमीनों को खोदकर मिट्टी और कीमती पेड़ बेचे गये. इससे होने वाली कमाई से करोड़ों रुपए का साम्राज्य खड़ा किया गया. याचिका में अभिषेक बनर्जी के अलावा कालीगंज से टीएमसी विधायक अलिफा अहमद और पूर्व टीएमसी विधायक हसनुज्जमां शेख समेत कुल 30 लोगों के नाम दर्ज हैं.

अदालत ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

पुलिस और वन विभाग में शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने और याचिकाकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलने पर अदालत ने पुलिस को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. हालांकि, टीएमसी विधायक अलिफा अहमद ने इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola