एनआरएस अस्पताल के शौचालय में मिला नर्स का शव, पति ने जतायी गड़बड़ी की आशंका

Updated:
विज्ञापन

रूपाली दास.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NRS Hospital Nurse Death Kolkata: कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शौचालय में 30 वर्षीय नर्स का शव मिला है. एनेस्थीसिया के ओवरडोज की आशंका जतायी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने किया दौरा.

विज्ञापन

NRS Hospital Nurse Death Kolkata: कोलकाता के नीलरतन सरयकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑन-ड्यूटी नर्स रूपाली दास (30) की मौत हो गयी. मृतका के पति राहुल दास ने मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए अस्पताल प्रशासन से गुहार लगायी है कि रूपाली के शव का पोस्टमार्टम एनआरएस अस्पताल में न करवाकर किसी अन्य सरकारी अस्पताल में कराया जाये. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि परिजन जहां चाहेंगे, पोस्टमार्टम वहीं कराया जायेगा.

विज्ञापन
  • रूपाली दास (30) बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर आयी थी.
  • रात करीब 10:30 बजे स्त्री रोग विभाग भवन के प्रसव-पूर्व वार्ड (Ante-natal Ward) के स्टाफ टॉयलेट में गयी.
  • काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो सहकर्मियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा
  • शौचालय में फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी रूपाली दास
  • डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपाली दास को मृत घोषित कर दिया
  • रूपाली के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं, एनेस्थेटिक दवा के ओवरडोज की आशंका
  • रूपाली दास के पास से नहीं मिला है कोई सुसाइडल नोट

स्वास्थ्य मंत्री और शीर्ष पुलिस अधिकारी पहुंचे एनआरएस

गुरुवार दोपहर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी एनआरएस अस्पताल पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन, वरिष्ठ डॉक्टरों और बुधवार रात ड्यूटी पर मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से बात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. मंत्री के साथ कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी मौके पर मौजूद था. लालबाजार की होमीसाइड शाखा (Homicide Squad) ने जांच शुरू कर दी है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल और डीसी (ईस्ट सब-अर्बन) सुविमल पाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में अस्पताल के लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत, पांचवीं मंजिल पर भर्ती था बेटा

3 क्राइम सीन किये गये सील, सीसीटीवी फुटेज की जांच

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि घटना से जुड़े कुल 3 स्थानों (क्राइम सीन) को सील कर दिया गया है. पुलिस को मौके से एक स्ट्रेचर मिला है. अस्पताल के प्रसव-पूर्व वार्ड (HDU) व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

फेंटानिल के 3 वायल लेकर शौचालय में गयी थी नर्स

अस्पताल और पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दमदम की रहने वाली रूपाली की बुधवार रात 8 बजे एनआरएस के स्त्री रोग विभाग के एचडीयू (HDU) में नाइट ड्यूटी शुरू हुई थी. रात करीब 10:20 बजे वह टॉयलेट में गयी. काफी देर तक बाहर न आने पर 10:27 बजे सहकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया. वह अंदर अचेत पड़ी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में मौत पर बवाल, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी सरकार पर वार

एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेने की आशंका

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि ड्यूटी पर आने के बाद रूपाली अपने साथ फेंटानिल (Fentanyl) की 3 वायल लेकर टॉयलेट में गयी थी. यह दवा मरीजों को बेहोश करने या नींद के लिए इस्तेमाल की जाती है. डॉक्टरों का अनुमान है कि यह दवा उसकी कोहनी की नस में इंजेक्ट की गयी थी. हालांकि, उसने फेंटानिल की 3 वायल खुद ली या मामला कुछ और है, इसका पता नहीं चल पाया है. मृतका के पास से उसका मोबाइल बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola