हसन महमूद ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने

Updated:
विज्ञापन

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए हसन महमूद (फोटो- सोशल मीडिया)

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई. जानिए उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में.

विज्ञापन

Hasan Mahmud Fifer in Australia: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया. 26 साल के हसन ने पहली पारी में 55 रन देकर 6 विकेट लिए. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए.

ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेटा

हसन के शानदार स्पेल की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को सिर्फ 198 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम 53 ओवर ही खेल सकी. इतना ही नहीं, यह पहली बार है जब किसी बांग्लादेशी गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर या बाहर एक टेस्ट पारी में पांच से ज्यादा विकेट लिए हैं.

शुरुआत में ही गेंद से बरपाया कहर

शुरुआत में पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी और हसन ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने 12वें ओवर में जेक वेदराल्ड को आउट करके अपना पहला विकेट लिया. इसके दो ओवर बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया.

हसन महमूद (फोटो- सोशल मीडिया)
हसन महमूद (फोटो- सोशल मीडिया)

स्मिथ का अहम विकेट भी झटका

कुछ ओवर शांत रहने के बाद हसन महमूद ने 45वें ओवर में वापसी की और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ को आउट किया. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तीन निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजकर अपना छह विकेट का आंकड़ा पूरा किया. स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने के बाद हसन ने अपने प्रदर्शन का पूरा श्रेय खुद लेने के बजाय साथी तेज गेंदबाजों तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन की तारीफ की. दोनों ने दो-दो विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: हसन महमूद का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का दबदबा

'पिच में सुबह काफी नमी थी'

हसन ने बताया कि सुबह पिच पर काफी नमी थी और गेंद को सीम भी मिल रही थी. उन्होंने कहा कि टीम की योजना अनुशासन के साथ गेंदबाजी करने और साझेदारी में दबाव बनाने की थी. तास्किन और इबादत ने दूसरे छोर से अच्छी गेंदबाजी की, जिससे दबाव बनाने में मदद मिली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी को बताया चुनौतीपूर्ण

हसन ने कहा कि दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है. हालांकि, टीम ने मुकाबले से पहले अच्छी तैयारी की थी. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने काफी अभ्यास किया और मैदान पर उसका असर भी दिखाई दिया.

बांग्लादेश ने भी की मजबूत शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश ने दिन का खेल 96 रन पर एक विकेट के नुकसान के साथ खत्म किया. टीम अब पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 102 रन पीछे है. इससे पहले शादमान इस्लाम 20 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें: स्टार्क बने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola