कुलदीप यादव के समर्थन में उतरे मुरली कार्तिक, रोहित-द्रविड़ के दौर को लेकर कही ये बात
कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने कुलदीप यादव को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार मौके देने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि कुलदीप टीम के लिए मैच विजेता साबित हो सकते हैं.
भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप यादव को लगातार मौके मिलने चाहिए. उन्होंने कहा कि कुलदीप भारत के लिए मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित करने के लिए एक स्पष्ट भूमिका और पर्याप्त समय मिलना जरूरी है. जो रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के समय नहीं मिला था.
15 अगस्त से खेला जाएगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से काफी अहम है. मौजूदा चक्र में भारत ने चार मैच जीते हैं और चार में उसे हार मिली है. टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम की नजर श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन पर होगी. इसके बाद भारत को नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच?
कुलदीप को मिलनी चाहिए स्पष्ट भूमिका
मुरली कार्तिक ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से आयोजित वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा कि अगर भारत टेस्ट क्रिकेट को लेकर गंभीर है तो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हाल के समय में लाल गेंद के क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है.
रवींद्र जडेजा का विकल्प तैयार करना जरूरी
भारतीय स्पिन विभाग को लेकर कार्तिक ने कहा कि रवींद्र जडेजा अब अपने करियर के अंतिम दौर में हैं. ऐसे में टीम में स्पिन गेंदबाजी के विकल्प तैयार करना जरूरी है और इस बदलाव के दौर में कुलदीप यादव की भूमिका काफी अहम हो जाती है.
जुलाई 2024 के बाद कुलदीप ने खेले हैं सिर्फ 6 टेस्ट
कार्तिक ने कहा कि कुलदीप भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिल पाए. उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के दौर में कुलदीप को वह निरंतर समर्थन नहीं मिला, जिसकी उन्हें जरूरत थी. गौतम गंभीर के जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद से कुलदीप ने छह टेस्ट मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ढाई साल बाद हुई डिकवेला की वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










