IND vs SL Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच?
भारत बनाम श्रीलंका (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच को टीवी और मोबाइल में किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. यहां जानें...
IND vs SL Test Free Live Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उसे हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
क्रिकेट फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज को टीवी के साथ-साथ मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा. अगर आप भी पहला टेस्ट मैच लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी.
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल में होगा. यह श्रीलंका के प्रमुख टेस्ट क्रिकेट मैदानों में से एक है.
भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. मैच से पहले टॉस सुबह 9:30 बजे होगा.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका की धरती पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2017 में किया था क्लीन स्वीप
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका का मुकाबला?
भारत में इस टेस्ट सीरीज के मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ऐसे में टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव मुकाबला देख सकते हैं.
मोबाइल पर कहां देख सकते हैं लाइव?
जो दर्शक मोबाइल या दूसरे डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वे SonyLIV के जरिए भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है.
फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का फ्री में लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है, तो आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि, अगर आपके पास किसी अन्य डीटीएच या केबल कंपनी का कनेक्शन है, तो डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का आनंद नहीं उठा पाएंगे.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय |
| पहला टेस्ट | 15-19 अगस्त 2026 | गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल | सुबह 10 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 23-27 अगस्त 2026 | सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो | सुबह 10 बजे |
ये भी पढ़ें: IND vs SL Test: टीम में शामिल होकर भी बाहर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, जानिए क्यों
WTC के लिहाज से क्यों अहम है सीरीज?
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए हर मुकाबला अहम होगा. भारत की नजर सीरीज में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने पर होगी, ताकि वह WTC की अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके.
टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान.
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांडीमल, पसिंदु सूर्यबंधारा, सोनल दिनूषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ढाई साल बाद हुई डिकवेला की वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










