श्रीलंका की धरती पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2017 में किया था क्लीन स्वीप
भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीलंका की पिचों पर टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा से एक अलग चुनौती रही है. भारतीय टीम का श्रीलंका में रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. जानिए कैसा रहा है भारत का पिछला प्रदर्शन और इस बार क्या उम्मीदें हैं.
श्रीलंका में जाकर टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं रहा है. अब एक बार फिर भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने को लिए पूरी तरह से तैयार है. 15 अगस्त से शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में बतौर टेस्ट कप्तान टीम की अगुवाई करेंगे. ऐसे में उनके सामने सिर्फ सीरीज जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि पुराने दबदबे को कायम रखने की भी जिम्मेदारी होगी.
श्रीलंका में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने श्रीलंका की धरती पर अब तक 24 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें टीम इंडिया ने 9 मुकाबले जीते, जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं 8 टेस्ट ड्रॉ रहे. यानी श्रीलंका की परिस्थितियों में खेलने के बावजूद भारतीय टीम ने हार से ज्यादा जीत हासिल की है.
2017 के दौरे में कोहली की टीम ने मचाया था धमाल
श्रीलंका में भारत के सबसे यादगार दौरों में 2017 का दौरा भी शामिल है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने उस सीरीज में ऐसा प्रदर्शन किया था. शानदार प्रदर्शन के कारण श्रीलंकाई टीम के पास ज्यादा मौके ही नहीं बचे. भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. उस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था.
टेस्ट के लिए 9 साल बाद भारतीय टीम कर रही है श्रीलंका का दौरा
अब करीब नौ साल बाद भारतीय टीम टेस्ट खेलने फिर श्रीलंका पहुंची है. इस बार कप्तान विराट कोहली नहीं, बल्कि शुभमन गिल हैं. गिल के लिए यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि टेस्ट कप्तान के रूप में उनके नेतृत्व की असली परीक्षा विदेशी परिस्थितियों में होगी.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह चीफ सेलेक्टर नहीं बनना चाहते VVS लक्ष्मण? BCCI के सामने बढ़ी चुनौती
ओवरऑल रिकॉर्ड में भी भारत का पलड़ा भारी
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास देखें तो भारतीय टीम का दबदबा और साफ नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मुकाबलों में जीत मिली है. यानी टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत है. दोनों टीमों की आखिरी टेस्ट भिड़ंत 2022 में हुई थी. तब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी. इस लिहाज से पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत का पलड़ा लगातार भारी रहा है.
इस रिकॉर्ड को बढ़ाने की जिम्मेदारी गिल के कंधों पर
अब इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी शुभमन गिल के कंधों पर है. कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनके लिए एक और अहम पड़ाव है. भारत अगर श्रीलंका में अच्छी शुरुआत करता है तो गिल के नेतृत्व को भी मजबूती मिलेगी.
अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने हासिल की जीत
सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराकर अपनी तैयारियों का अच्छा संकेत दिया है. अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा और खुद कप्तान शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आए. खास तौर पर पडिक्कल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 142 रन की नाबाद पारी खेली. अब अभ्यास मैच में मिली इस लय को भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में भी बरकरार रखना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए ये तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, एक ने तो भारतीय टीम के खिलाफ मचाई थी तबाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










