ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए ये तीन खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, एक ने तो भारतीय टीम के खिलाफ मचाई थी तबाही

Updated:
विज्ञापन

हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और तंजीद हसन (फोटो- सोशल मीडिया)

ICC ने जुलाई के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए तीन शानदार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है. वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और बांग्लादेश के तंजीद हसन के बीच कड़ा मुकाबला है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जुलाई के शानदार प्रदर्शन के बाद ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक और बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन को शामिल किया गया है.

तीनों खिलाड़ियों ने जुलाई में अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. ग्रीव्स ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया, वहीं ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं. दूसरी ओर, तंजीद हसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में लगातार रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की.

जस्टिन ग्रीव्स ने बल्ले और गेंद दोनों से किया कमाल

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के लिए जुलाई शानदार रहा. श्रीलंका के खिलाफ नॉर्थ साउंड में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने शानदार 180 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के स्कोर का मजबूत जवाब दिया और टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा. ग्रीव्स ने जुलाई में दो टेस्ट मैचों में 215 रन बनाए, उनका औसत 71.66 रहा. गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट हासिल किए और उनका औसत महज 10.25 रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे में उन्होंने 32 रन भी बनाए.

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6... टोबी एल्बर्ट ने कूटे 86 रन, 232 की स्ट्राइक रेट से जड़े 8 छक्के

पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से मचाया कहर

इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ तारोबा टेस्ट में ग्रीव्स ने गेंद से कहर बरपाया. उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 27 रन देकर 5 विकेट झटके. खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार पांच मेडन ओवर भी डाले. दूसरी पारी में भी उन्होंने 12 रन देकर 2 विकेट लिए और वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत के खिलाफ हैरी ब्रूक ने मचाई तबाही

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी जुलाई में शानदार प्रदर्शन किया. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वह तीन मैचों में सिर्फ 31 रन बना सके, लेकिन टी20 सीरीज में उन्होंने पूरी तस्वीर बदल दी. ब्रूक ने पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 229 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 114.50 और स्ट्राइक रेट 214.01 रहा. इस दौरान वो शतक बनाने से भी चूक गए थे. ब्रूक को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया. वह 229 रन के साथ सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

जिम्बाब्वे के खिलाफ तंजीद हसन का बल्ला भी खूब चला

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने भी जुलाई में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में वह बांग्लादेश के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. तीन वनडे में तंजीद ने 159 रन बनाए. उनका औसत 53 और स्ट्राइक रेट 89.83 रहा. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा. वहीं टी20 सीरीज में तंजीद ने 140 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए.

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह चीफ सेलेक्टर नहीं बनना चाहते VVS लक्ष्मण? BCCI के सामने बढ़ी चुनौती


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola