टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़े सरफराज खान, पहले ही दिन नेट्स में की कड़ी मेहनत

Updated:
विज्ञापन

सरफराज खान (फोटो—एक्स)

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी खबर आई है. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने चोटिल साई सुदर्शन की जगह ली है.

विज्ञापन

Ind vs Sl Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा अपडेट मिला है. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान टीम के साथ जुड़ चुके हैं और पहुंचते ही उन्होंने नेट्स में जमकर प्रैक्टिस की है. वहीं टीम इंडिया के बाकी प्लेयर्स ने भी संडे को वार्म-अप मैच खत्म होंने के बाद फिर मंडे को ग्राउंड में प्रैक्टिस करने पहुंची.

साई सुदर्शन के बदले मिली

दरअसल, टीम इंडिया के नंबर-3 बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका पहुंचने के बाद सरफराज ने भारतीय जर्सी में अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनका फिट और पहले से ज्यादा लीन लुक साफ नजर आया. वहीं श्रीलंका पहुंचते ही पहले ही दिन वे टीम इंडिया के साथ मंडे को प्रैक्टिस करने के लिए ग्राउंड पर भी पहुंचे.

नवंबर में खेला था आखिरी मैच

सरफराज आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते दिखे थे. उसी सीरीज में भारत को 12 साल बाद घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू भी किया था, हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुने जाने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला.

Also Read: IND vs SL Xl: प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत खेलने लगे फुटबॉल, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

रणजी में बनाए थे 429 रन

अब सरफराज शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर वापसी कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 7 मैचों की 9 पारियों में 429 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (T20) में उन्होंने 7 पारियों में 329 रन ठोके, उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा. विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 303 रन बनाकर अपनी फॉर्म साबित की.

भारत की टेस्ट टीम (श्रीलंका दौरा): शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

Also Read: इंग्लिश डोमेस्टिक वनडे कप में इस इंडियन बॉलर के सामने नहीं टिक पा रहे बल्लेबाज, 7 मैचों में चटकाए है 15 विकेट


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola