17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में बहाया पसीना... 2 साल बाद सरफराज खान ने ऐसे किया टीम इंडिया में कमबैक

Updated:
विज्ञापन

सरफराज खान (फोटो-सोशल मीडिया)

दो साल बाद सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी हुई है. 17 किलो वजन कम करने और कश्मीर में घंटों ट्रेनिंग करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. उनकी फिटनेस और खेल में आए बदलाव पर एक नजर.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं. वहीं उनकी जगह पर बीसीसीआई ने सरफराज अहमद को शामिल किया है. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल होने से कुछ दिन पहले ही सरफराज ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "हो सकता है मैं फिट न बैठूं, लेकिन मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा."

17 किलो वजन किया कम

सरफराज खान की वापसी करीब दो साल के बाद हुई है. इस दौरान सरफराज ने अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया. करीब डेढ़ साल में सरफराज ने 17 किलो वजन कम किया है. लंबे समय से उनके फिटनेस को लेकर सवाल उठते रहे थे. रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने के बावजूद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिट न होने के सवालों से जूझना पड़ा. अब सरफराज खान ने 17 किलो कम करके ज्यादा फुर्तीले नजर आ रहे हैं. वजन कम करने का फायदा उन्हें टी20 में मिला. जहां उन्होंने कई अच्छी पारियां के साथ शानदार फील्डिंग भी की.

View on Instagram

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद हुए थे बाहर

सरफराज को 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चार पारियों में नाकाम रहने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था. उस सीरीज में लगभग सभी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे. लेकिन बाहर सिर्फ सरफराज को किया गया. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड का दौरा किया और इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में 92 रन बनाए. बेकनहैम में इंडिया और इंडिया ए के बीच हुए इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में भी उन्होंने शतक जड़ा. इसके बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी.

कश्मीर में घंटों की ट्रेनिंग

टीम इंडिया से बाहर रहने के दौरान सरफराज ने अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी. मुंबई में मानसून के कारण नियमित ट्रेनिंग मुश्किल होने पर वह कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम पहुंचे. वहां उन्होंने नेट गेंदबाजों और राज्य की टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़े सरफराज खान, पहले ही दिन नेट्स में की कड़ी मेहनत

इसके अलावा उन्होंने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित MCA इंडोर सुविधा में एस्ट्रो टर्फ पर स्किल ट्रेनिंग की. वह कुर्ला के आसपास निजी सुविधाओं पर भी अभ्यास करते रहे, जहां उन्होंने लाल मिट्टी की सूखी और खराब पिचों पर घंटों बल्लेबाजी की. उनका मकसद खास तौर पर धीमी और टर्न लेती गेंदों के खिलाफ अपने खेल को मजबूत करना था.

साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद मिला मौका

साई सुदर्शन के पैर के अंगूठे में लगी चोट पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण चयनकर्ताओं के सामने उनकी जगह भरने के लिए तीन विकल्प थे. रुतुराज गायकवाड़, युवा शेख रशीद और सरफराज खान. गायकवाड़ का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 40 के बीच है, जबकि शेख रशीद मुख्य रूप से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने सरफराज सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभरे.

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6... टोबी एल्बर्ट ने कूटे 86 रन, 232 की स्ट्राइक रेट से जड़े 8 छक्के

सरफराज को मौजूदा भारतीय टीम में कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के अलावा स्पिन गेंदबाजी खेलने वाले बेहतर बल्लेबाजों में गिना जाता है. उनके पास स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट्स की अच्छी रेंज है, जो श्रीलंका की टर्निंग पिचों पर काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

ध्रुव जुरेल से भी मिल सकती है चुनौती

सरफराज की वापसी के बीच ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी पर भी नजर रहेगी. जुरेल पिछले महीने भारत ए के कप्तान के तौर पर श्रीलंका पहुंचे थे और दो अनौपचारिक टेस्ट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुए अभ्यास मैच में वह ऑफ स्पिनर के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए. ऑफ स्पिन के खिलाफ उनकी परेशानी पहले भी सामने आ चुकी है. दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर ने उन्हें चार पारियों में तीन बार आउट किया था. ऐसे में अगर टीम प्रबंधन को श्रीलंका की टर्निंग परिस्थितियों में एक मुख्य बल्लेबाज की जरूरत महसूस होती है, तो सरफराज को मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह चीफ सेलेक्टर नहीं बनना चाहते VVS लक्ष्मण? BCCI के सामने बढ़ी चुनौती


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola