श्रीलंका दौरे के बीच तनुष कोटियन को मिली खुशखबरी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में लगी नौकरी

Updated:
विज्ञापन

तनुष कोटियन (फोटो- पीटीआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इनकम टैक्स विभाग ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 97 खिलाड़ियों की भर्ती की है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेजल हसबनीस और मुंबई के स्पिनर तनुष कोटियन को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

विज्ञापन

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल कोटे के तहत 97 खिलाड़ियों की भर्ती की है. इनमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेजल हसबनीस और मुंबई के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुष कोटियन भी शामिल हैं. बुधवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

विज्ञापन

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) मुंबई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने इन खिलाड़ियों की नियुक्ति के जरिए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सार्वजनिक सेवा से जोड़ने की पहल की है. मुंबई के आयकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र दिए.

श्रीलंका दौरे पर है तनुष कोटियन

तनुष कोटियन इस समय भारतीय टीम के साथ टेस्ट सीरीज के लिए बतौर नेट बॉलर श्रीलंका गए हुए हैं. 27 साल के तनुष मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं जहां उन्होंने 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 131 विकेट हासिल किए हैं. कोटियान इसके अलावा बेहतरीन बैटिंग भी कर लेते हैं. उनके नाम 4250 की औसत से 2168 रन भी हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच?

3,595 खिलाड़ियों ने किया था आवेदन

इन 97 पदों के लिए विभाग को कुल 3,595 आवेदन मिले थे. सभी आवेदनों की जांच और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया. विभाग के मुताबिक, चयनित खिलाड़ियों में 80 प्रतिशत से अधिक ऐसे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है. इससे चयनित खिलाड़ियों के उच्च स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है.

योगासन और पैरा शूटिंग के खिलाड़ियों को भी मिली जगह

नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में योगासन खिलाड़ी अभिषेक भी शामिल हैं. उन्होंने जून में अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे. वहीं, पैरा निशानेबाज आकाश को भी आयकर विभाग में नियुक्ति मिली है. उन्होंने 2024 में नई दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप और 2025 में दुबई के अल ऐन में आयोजित इसी प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के बाद कमेंट्री में रहाणे की एंट्री, श्रीलंका सीरीज में आएंगे नजर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola