आरजी कर केस : TMC नेता निर्मल घोष के बाद संजीव मुखर्जी भी गिरफ्तार, सोमनाथ डे अब भी फरार

Updated:
विज्ञापन

आरजी कर अस्पताल और संजीव मुखर्जी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RG Kar Case Sanjib Mukherjee Arrested: आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या केस में सबूत मिटाने और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के आरोपी संजीव मुखर्जी को चिनार पार्क से गिरफ्तार किया गया. पूर्व एमएलए निर्मल घोष की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी.

विज्ञापन

RG Kar Case Sanjib Mukherjee Arrested: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) में अगस्त 2024 में हुए बहुचर्चित डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. पीड़िता के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करके साक्ष्य मिटाने की साजिश के आरोप में पुलिस ने एक अन्य मुख्य आरोपी संजीव मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मृतका का पड़ोसी है. उसे गुरुवार देर रात कोलकाता के चिनार पार्क स्थित एक गुप्त ठिकाने से पकड़ा गया.

विज्ञापन

ओडिशा से पकड़े गये थे पूर्व विधायक निर्मल घोष

यह गिरफ्तारी ओडिशा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक निर्मल घोष को दबोचे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई. संजीव मुखर्जी घटना के बाद से ही फरार था. पुलिस ने संजीव मुखर्जी को उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर उपमंडलीय अदालत में पेश किया. इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी और पानीहाटी नगरपालिका का तृणमूल कांग्रेस पार्षद सोमनाथ डे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

शुभेंदु अधिकारी का कड़ा रुख- सबूत मिटाने वाले सभी होंगे गिरफ्तार

हाल ही में इस दुखद घटना की बरसी पर एक स्मृति कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा संदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि पीड़िता के शव का जल्दबाजी में दाह-संस्कार करवाकर सबूत नष्ट करने की साजिश में शामिल सभी दोषियों को ढूंढ़ निकाला जायेगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर केस की सीबीआई से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, 28 अगस्त तक का दिया समय

अगस्त 2024 में देशभर में हुए थे प्रदर्शन

अगस्त 2024 में आरजी कर अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग में ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ हुई इस बर्बर घटना के बाद पूरे पश्चिम बंगाल सहित देशभर में अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन हुए थे. तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार पर इस केस को दबाने और दोषी लोगों को बचाने के आरोप लगे थे. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.

ये भी पढ़ें: RG Kar केस में नया मोड़, साजिश, सबूत मिटाने के आरोप में पूर्व टीएमसी विधायक समेत 3 पर FIR


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola