नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी ने की एससी-एसटी और पोक्सो एक्ट लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज थाना प्रभारी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को समझाते हुए, रानीगंज थाना केसमक्ष प्रदर्शन करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीगंज में नाबालिग से रेप के आरोपी पर एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी ने थाने में सौंपा ज्ञापन.

विज्ञापन

रानीगंज में पंजाबी मोड़ फांड़ी इलाके में एक किशोरी (13) से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी की पश्चिम बर्धमान जिला शाखा ने रानीगंज थाने में ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

संगठन ने मामले की त्वरित जांच करके दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की.भीम आर्मी के अनुसार, 11 अगस्त की सुबह पंजाबी मोड़ इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक विकास सिंह को गिरफ्तार किया है. संगठन का कहना है कि प्राथमिकी और आगे की कानूनी कार्रवाई में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए.

पीड़िता को सुरक्षा व सहायता देने की मांगसंगठन ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नाबालिग को जरूरी चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की.

भीम आर्मी ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जायेगा. भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रुईदास ने कहा कि बांसड़ा इलाके में बाउरी समाज की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

उन्होंने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की, ताकि पीड़िता को न्याय और सरकारी मुआवजे का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर संगठन की नजर है. मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आगे आंदोलन का रास्ता अपनाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola