बंगाल के बीरभूम में रेल लाइन के किनारे मिले 8 देसी बम, रेलकर्मियों की सतर्कता से टला हादसा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
पटरी के पास रखा बम

पटरी के पास रखा बम

बीरभूम जिले के सिउड़ी के पास रेल लाइन के किनारे आठ देसी बम मिलने से सनसनी फैल गई. समय रहते रेलकर्मियों की नजर पड़ने से एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने बमों को निष्क्रिय कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के जियधरपुर गांव के पास रेल लाइन के किनारे आठ देसी बम मिलने से सोमवार को इलाके में सनसनी फैल गई. समय रहते रेलकर्मियों की नजर संदिग्ध वस्तुओं पर पड़ने से संभावित बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर बमों को पास के तालाब में ले जाकर पानी में डालकर निष्क्रिय किया गया.

ट्रैक निरीक्षण के दौरान दिखा बम

जानकारी के अनुसार, रेलवे कर्मचारी नियमित ट्रैक निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान रेल लाइन के किनारे एक साथ रखे आठ देसी बम दिखाई दिए. सभी बम सुतली से आपस में जुड़े हुए थे, जिससे मामला और भी गंभीर प्रतीत हुआ. कर्मचारियों ने बिना देर किए इसकी सूचना सिउड़ी थाना पुलिस और जीआरपी आदि को दी. रेल प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय स्तर पर बनाए गए थे बम

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि ये बम स्थानीय स्तर पर बनाए गए देसी विस्फोटक हो सकते हैं. हालांकि इन्हें रेल लाइन के किनारे किसने और किस मकसद से रखा, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. रेल लाइन के पास विस्फोटक मिलने की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

आरपीएफ भी कर रही है जांच

पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है. मामले को लेकर आसनसोल मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है. रेल लाइन के पास कुछ पटाखे मिले है. पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है. घबराने की कोई बात नहीं है. किसी ने जानबूझकर बदमाशी की है. शादी वाले पटाखे थे. आरपीएफ भी जांच कर रही है.

Also Read: बंगाल के पूर्व विधायक निर्मल घोष का बेटा तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, रंगदारी समेत लगे हैं कई गंभीर आरोप


विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola