पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रकोप : 14 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, उमस से लोग परेशान

Author Mithilesh Jha|Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के आसमान में छायी घनघोर घटाएं.

West Bengal Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून के चलते 14 जुलाई तक दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. भारी उमस से लोग परेशान हैं. जानें कहां सबसे अधिक बारिश हुई और राजधानी कोलकाता के मौसम का हाल.

विज्ञापन

West Bengal Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आगामी 14 जुलाई तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से राहत नहीं

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी (उत्तर बंगाल) जिलों में, जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, वहां 14 जुलाई तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं और भारी बारिश जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल के निम्नलिखित जिलों में 14 जुलाई तक भारी वर्षा हो सकती है.

  1. बांकुड़ा
  2. बीरभूम
  3. पूर्व बर्द्धमान
  4. पश्चिम बर्द्धमान
  5. नदिया
  6. मुर्शिदाबाद
  7. क्षेत्र के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है.

पुंडीबाड़ी में हुई सबसे अधिक वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में कूचबिहार जिले के पुंडीबाड़ी में राज्य की सबसे अधिक 89 मिलीमीटर वर्षा हुई. अन्य जगहों पर कितनी वर्षा हुई, यहां देखें.

  1. गांदरपाड़ा में 66 मिलीमीटर
  2. हासिमारा में 62 मिलीमीटर
  3. अलीपुरदुआर में 58 मिलीमीटर
  4. दार्जिलिंग में 38 मिलीमीटर
  5. दमदम (कोलकाता) में 38 मिलीमीटर
  6. चेल में 35 मिलीमीटर

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी कोलकाता के लिए आईएमडी ने सोमवार सुबह तक आमतौर पर बादल छाये रहने और एक से दो बार मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जतायी है.

तापमान और भारी उमस ने बढ़ायी परेशानी

राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. हालांकि, हवा में अत्यधिक सापेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) के कारण लोगों को भारी उमस और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. कई क्षेत्रों में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि बीरभूम जिले के सूरी में शनिवार को सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुर्शिदाबाद और बर्धमान में तेज वर्षा और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola