बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast West Bengal: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी वर्षा, भू-स्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जतायी गयी है. जानें मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Weather Forecast West Bengal: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन की आशंका भी जतायी गयी है. मौसम विभाग की ओर से जारी स्पेशल बुलेटिन में पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने (Lightning) की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ रेखा और बांग्लादेश व उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) तथा बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज नमी के कारण पूरे राज्य में वर्षा में तेजी आयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और चक्रवातीय दबाव के चलते मानसून ने बंगाल में विकराल रूप धारण किया है.

24 घंटों में कहां, कितनी हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल के अधिकांश स्थानों और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

  • दक्षिण बंगाल (प्रमुख क्षेत्र) : मानकर (पूर्व बर्धमान) में 8 सेमी, आमतला (मुर्शिदाबाद) में 7 सेमी, श्रीनिकेतन (बीरभूम) में 7 सेमी, आसनसोल में 6 सेमी और लालगढ़ (झारग्राम) में 5 सेमी वर्षा दर्ज की गयी.
  • उत्तर बंगाल (प्रमुख क्षेत्र): बालूरघाट (दक्षिण दिनाजपुर), पाटकापाड़ा टी एस्टेट (अलीपुरदुआर) और अमफू माझियान में 3-3 सेमी वर्षा दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में भूस्खलन के बाद NH 55 बंद, 250 लोग राहत शिविरों में, टॉय ट्रेन की सेवा ठप

उत्तर बंगाल के लिए 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

  • 12 जुलाई : जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) हो सकती है. बाकी जिलों में भारी बारिश (7 से 11 सेमी) की संभावना है. सभी जिलों में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात का अलर्ट है.
  • 13 और 14 जुलाई : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरदुआर, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) का अनुमान है.
  • 15 से 17 जुलाई : अधिकांश जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी, जबकि 17 जुलाई को कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर में फिर से भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल पर ‘मॉन्स्टर मानसून’ का खतरा, 72 घंटे में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट

संभावित प्रभाव और खतरे

  1. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन (Landslides) की आशंका.
  2. निचले इलाकों और अंडरपास में जलजमाव की समस्या आ सकती है.
  3. तीस्ता, तोर्सा, जलढाका और रायडाक जैसी मुख्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है.
  4. कच्चे मकानों और फसलों/बागवानी को नुकसान की संभावना.

मौसम विभाग की आम जनता को सलाह

  • गरज-चमक या तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों (पक्के भवनों) में शरण लें.
  • खराब मौसम के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जल निकायों के पास जाने से बचें.
  • पहाड़ी रास्तों पर यातायात के दौरान सावधानी बरतें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola