मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुर्शिदाबाद और बर्धमान में तेज वर्षा और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

नदिया जिले में जूट के खेत में काम करता किसान. फोटो : पीटीआई

South Bengal Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 से 16 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए मूसलाधार वर्षा, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके जिले का कैसा रहने वाला है मौसम. मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन में क्या कहा?

विज्ञापन

South Bengal Weather Update: दक्षिण बंगाल में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. क्षेत्रीय मौसम केंद्र कोलकाता (IMD) ने यह जानकारी दी है. आईएमडी की ओर से जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पूर्वी बिहार व दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से दक्षिण बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

12 से 16 जुलाई तक कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

  • 12 जुलाई 2026 : दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में एक या दो जगहों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) होने का अनुमान है. इसके अलावा, दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (Thunderstorm and Lightning) का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 13 जुलाई 2026 : दक्षिण बंगाल में बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहेगी. मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्धमान जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (07-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नदिया और बीरभूम जिलों में भारी बारिश (07-11 सेमी) और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 14 जुलाई 2026 : कई जगहों पर वर्षा के साथ-साथ सभी जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी.
  • 15 जुलाई 2026 : कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
  • 16 जुलाई 2026 : उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) हो सकती है.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा

ये भी पढ़ें: दार्जिलिंग में भूस्खलन के बाद NH 55 बंद, 250 लोग राहत शिविरों में, टॉय ट्रेन की सेवा ठप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola