कोलकाता का मौसम : 13 जुलाई को हो सकती है भारी वर्षा-वज्रपात, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Author Mithilesh Jha|Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में वर्षा के बीच विक्टोरिया मेमोरियल को निहारते पर्यटक. फोटो : पीटीआई

Kolkata Weather News: कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 13 जुलाई को भारी बारिश (07-11 सेमी) और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. शहरवासियों को अगले कुछ दिनों तक वर्षा और उससे होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. जलजमाव और यातायात प्रभावित हो सकती है. जानें अगले कुछ दिनों तक शहर में मौसम का कैसा रहेगा मिजाज.

विज्ञापन

Kolkata Weather News: कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) कोलकाता के विशेष बुलेटिन के अनुसार, शहरवासियों को अगले कुछ दिनों तक बारिश का सामना करना पड़ेगा. इसमें 13 जुलाई का दिन सबसे ज्यादा वर्षा वाला हो सकता है.

विज्ञापन

शहर में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, कोलकाता (दमदम क्षेत्र) में बीते 24 घंटों के दौरान 4 सेंटीमीटर वर्षा हुई. 13 जुलाई के लिए जो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि कोलकाता और उससे सटे उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (07 से 11 सेमी) होने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाओं और वज्रपात (Lightning) की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

जलभराव और यातायात पर असर संभव

13 जुलाई को होने वाली संभावित भारी वर्षा के कारण कोलकाता के निचले इलाकों और व्यस्त सड़कों पर अस्थायी रूप से पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इससे दफ्तर जाने वालों और दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

14 से 16 तक होगी रुक-रुक कर वर्षा

14 से 16 जुलाई के दौरान भी कोलकाता में पूरी तरह से मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इन 3 दिनों तक रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इस दौरान बादल भी गरज सकते हैं. मौसम विभाग ने गरज-चमक के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola