बालू, मिट्टी के बाद बंगाल में अब एम्बुलेंस घोटाला, FIR की तैयारी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
Featured Image

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से सरकारी एम्बुलेंस घोटाले का मामला सामने आया है. भाजपा ने एक एम्बुलेंस के निजी उपयोग और दूसरी के गायब होने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

पूर्व बर्धमान जिले के भातार प्रखंड के बड़बेलुन इलाके में सरकारी एम्बुलेंस के कथित गायब होने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा नेता राजकुमार हाजरा ने आरोप लगाया है कि बड़बेलुन-1 ग्राम पंचायत की दो सरकारी एम्बुलेंस में से एक को वर्षों तक दूसरे गांव में निजी तौर पर चलाया गया, जबकि दूसरी एम्बुलेंस का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है. पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू होने की संभावना है.

पंचायत के पास थी दो एम्बुलेंस

भाजपा नेता राजकुमार हाजरा के अनुसार, पंचायत के पास दो एम्बुलेंस थीं, जिनसे कुछ समय तक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं. इसके बाद दोनों वाहन अचानक गायब हो गए. पिछले सात-आठ वर्षों से ग्रामीणों को इन एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय लोग डर के कारण इस मुद्दे पर खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके. भाजपा नेता का दावा है कि जानकारी मिलने पर उन्होंने खुद एम्बुलेंस की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि पंचायत की एक सरकारी एम्बुलेंस दूसरे गांव में किराये पर चलाई जा रही थी. इसके बाद संबंधित एम्बुलेंस को वापस बड़बेलुन गांव लाया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे एम्बुलेंस की तलाश जारी

वाहन के लौटने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और नियमित स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की मांग की. राजकुमार हाजरा ने कहा कि इस पूरे मामले में भातार थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी जाएगी. उन्होंने कहा कि दूसरी एम्बुलेंस की भी तलाश की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी वाहन इतने वर्षों तक कहां और किसके द्वारा उपयोग किए जाते रहे. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एम्बुलेंस किराये पर चलायी गई, तो उससे प्राप्त राशि किसके पास गई और उसका हिसाब-किताब कहां है. फिलहाल इस मामले में आरोपों पर पंचायत या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola