दिलीप घोष बोले- विधायकों पर चढ़ रहा सत्ता का नशा, सिंडिकेट और वसूली संस्कृति से रहें दूर

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री दिलीप घोष.

पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री दिलीप घोष.

पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने नये विधायकों को सत्ता के नशे से दूर रहने की सलाह दी है. कहा है कि टीएमसी राज के वसूली करने वाले तत्व भाजपा नेताओं के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार बनने के बाद सत्ता के गलियारों में अनुशासित आचरण बनाये रखने के लिए नेता और मंत्री एक्शन मोड में हैं. रविवार को राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में वसूली और भ्रष्टाचार में लिप्त असामाजिक तत्व अब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के करीब आने का प्रयास कर रहे हैं. भाजपा और सरकार ऐसे तत्वों को बिल्कुल संरक्षण नहीं देगी.

रातोंरात खत्म नहीं होती वसूली की संस्कृति : दिलीप

दिलीप घोष ने स्वीकार किया कि सालों से चली आ रही कट मनी और सिंडिकेट संस्कृति को अचानक समाप्त करना एक चुनौती है. जबरन वसूली की संस्कृति रातोंरात खत्म नहीं होगी. भ्रष्टाचार में लिप्त लोग हमारी पार्टी के कैडरों और स्थानीय नेताओं के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ नये विधायकों को सत्ता का नशा चढ़ रहा है. उन्हें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि राज्य की जनता ने बदलाव के लिए किसे और क्यों वोट दिया था.

पार्टी रख रही है हर नेता के आचरण पर नजर : मंत्री

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने साफ किया कि पार्टी अपने हर नेता और कार्यकर्ता के आचरण पर बारीकी से नजर रख रही है. यदि कोई भी व्यक्ति पार्टी के सिद्धांतों से भटकता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त संगठनात्मक और कानूनी जांच की जायेगी.

ये भी पढ़ें: अभी अंडे बरस रहे थे, अब ईंटें चलेंगी, 2,000 से ज्यादा फरार पंचायत प्रधानों को मंत्री दिलीप घोष की चेतावनी

शमिक भट्टाचार्य ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी

शनिवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने भी पार्टी नेताओं को सख्त लहजे में आगाह किया था कि अगर किसी भी स्तर पर वसूली या गड़बड़ी की शिकायतें मिलती हैं, तो बिना किसी रियायत के कड़ी कार्रवाई की जायेगी. दिलीप घोष का यह बयान प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी को और मजबूती देता है.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola