सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर शुभेंदु सरकार सख्त, मंत्री, विधायक और ईबी एक्शन में

Updated:
विज्ञापन

बाजार में सब्जी विक्रेताओं से मंत्री मौमिता विश्वास ने की बात. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के बाजारों में सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम में अचानक वृद्धि देखी गयी है. इसे नियंत्रित करने के लिए प्रवर्तन शाखा (ईबी) की टीमें सक्रिय हो गयी हैं. मंत्री और विधायक भी बाजारों का निरीक्षण कर रहे हैं.

विज्ञापन

Vegetable Price Rise West Bengal: पिछले कुछ सप्ताह में सब्जियों, अंडों और रोजमर्रा की दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बीच प्रवर्तन शाखा (ईबी) की टीम ने कीमतों पर नजर रखने के लिए रविवार को कोलकाता के मुख्य थोक और खुदरा बाजार समेत पश्चिम बंगाल के कई बाजारों का दौरा किया. ईबी एक खास पुलिस इकाई है, जो जमाखोरी, कालाबाजारी और कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को रोकने का काम करती है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता के इन बाजारों में पहुंची ईबी की टीम

ईबी की टीम ने कोलकाता में श्यामबाजार, गड़िया बाजार, यदुबाबू बाजार और थोक बाजार वाले इलाकों का दौरा किया. वहां अधिकारियों ने व्यापारियों से बात करके सब्जियों की खुदरा कीमतों की जांच की और यह पता लगाया कि क्या कोई चीज बाजार की मौजूदा दरों से ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है.

पूर्व बर्धमान में मंत्री और विधायक बाजार पहुंचे

इसी तरह के अभियान कई जिलों में चलाये गये. पूर्व बर्धमान जिले में बाजार का जायजा लेने राज्य की मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा निकलीं. उन्होंने बड़नीलपुर एवं तेतुलतला बाजार का दौरा किया. मंगलकोट के कृषि बाजार में स्थानीय विधायक शिशिर घोष, बीडीओ और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर सब्जियों के दाम की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दुकानदारों और आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं. उन्होंने उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर सब्जियां उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये. अधिकारियों ने कहा कि बेवजह कीमत बढ़ाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: सब्जियों के बढ़ते दाम से लोग परेशान,अदरक की अकड़ व टमाटर की लाली से लोगों की जेब हो रही खाली

जुलाई में तेजी से बढ़ी सब्जियों की कीमतें

जुलाई में सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ीं, तो उस पर नजर रखने के राज्य सरकार के निर्देशों के तहत यह राज्यव्यापी अभियान शुरू हुआ. कीमतें बढ़ने को व्यापारियों ने बारिश की वजह से आपूर्ति में आयी रुकावटों का नतीजा बताया था. दक्षिण 24 परगना जिले में, ईबी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, नगरपालिका अधिकारियों और ब्लॉक प्रशासन के कर्मचारियों के साथ मिलकर बारुईपुर और गड़िया के बाजारों का निरीक्षण किया.

कोलाघाट और देउलिया के बाजारों में अधिकारी

पूर्वी मेदिनीपुर में, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने कोलाघाट और देउलिया के बाजारों का दौरा किया और आलू व प्याज जैसी जरूरी सब्जियों की कीमतों का जायजा लिया. इसी तरह राज्य के कई जिलों के बाजारों में सब्जियों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के बारे में जानकारी ली गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola