Patna News: मसौढ़ी के केवाली में बंद मकान तोड़कर 2 लाख की संपत्ति लूटी, रांची में रहने वाले गृहस्वामी ने पट्टेदार पर दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन
बंद मकान तोड़कर 2 लाख की संपत्ति लूटी

बंद मकान तोड़कर 2 लाख की संपत्ति लूटी

मसौढ़ी के केवाली में बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई. रांची में रहने वाले गृहस्वामी ने पट्टेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Patna News: पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के केवाली गांव में बंद पड़े एक मकान को तोड़कर उसमें रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान लूट लेने का मामला सामने आया है. गृहस्वामी ने अपने ही पट्टेदार (भतीजे) समेत अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए धनरूआ थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

इस संबंध में पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ झारखंड के रांची में रहकर निजी कार्य करते हैं. पैतृक गांव केवाली में उनका करकटनुमा एक मकान है, जिसमें घरेलू सामान रखकर हमेशा ताला बंद रहता था. आरोप है कि शनिवार को उनके भतीजे अरविंद सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मकान पर पहुंचा. सभी लोगों ने गमछे से अपना चेहरा ढंक रखा था. आरोपितों ने मकान को पूरी तरह तोड़ दिया और अंदर रखा बक्सा, बर्तन, गैस चूल्हा, मोटर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठाकर ले गए.

हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, संपत्ति से बेदखल करने का आरोप

दिलीप कुमार का कहना है कि इस पूरी वारदात को उनके दूसरे भतीजे सतीश कुमार और उसके परिवार के लोगों ने अपनी आंखों से देखा, लेकिन आरोपितों के हथियार से लैस होने के कारण वे डर के मारे विरोध नहीं कर सके. बाद में उन्होंने घटना की पूरी जानकारी टेलीफोन पर दिलीप कुमार को दी. सूचना मिलने पर दिलीप कुमार तुरंत गांव पहुंचे और टूटे हुए मकान की तस्वीरों के साथ धनरूआ थाने में लिखित आवेदन दिया. उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपित उन्हें डरा-धमकाकर गांव की पैतृक संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं.

वहीं, इस मामले पर धनरूआ थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ajay Kumar Masaurhi

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Masaurhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन