VIDEO: बांकीपुर उपचुनाव से पहले AN कॉलेज स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव; एडवाइजरी जारी
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना से पहले AN कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चाक-चौबंद है. सुरक्षा की तीन लेयर बनाई गई हैं. मतगणना के दिन ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं.
पटना के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना से पहले माहौल पूरी तरह हाई अलर्ट में नजर आ रहा है. पोल्ड EVM को AN कॉलेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जहां सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता. मतगणना से पहले ही प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को तीन लेयर में बांटा गया है. सबसे अंदर के घेरे में 25 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं. इसके बाहर BSAP के जवानों को लगाया गया है, ताकि किसी भी तरह की हलचल को तुरंत रोका जा सके.
ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सुबह 5 बजे से डायवर्जन
मतगणना को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने भी खास तैयारी की है. AN कॉलेज के आसपास आने वाली गाड़ियों को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है. ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, 3 जुलाई को सुबह 5 बजे से ही इस इलाके में वाहनों का रूट बदल दिया जाएगा. आम लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए