शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में इस्कॉन की विशाल रसोई का किया उद्घाटन, यहीं बनेगा मध्याह्न भोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में इस्कॉन की एक विशाल रसोई का उद्घाटन किया. यह रसोई सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करेगी. बिजली से चलने वाले वाहनों से स्कूलों तक पहुंचाया जायेगा भोजन.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता में इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) की एक विशाल रसोई का उद्घाटन किया. इस रसोई में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया जायेगा. शहर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में तारातला में इस रसोई का औपचारिक उद्घाटन करने से पहले अधिकारी ने एक ‘यज्ञ’ में हिस्सा लिया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने रसोई का निरीक्षण किया और खुद भोजन तैयार करने की प्रक्रिया में भाग लिया. उन्होंने बिजली से चलने वाले उन वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनके जरिये स्कूलों तक भोजन पहुंचाया जायेगा. इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन भी मौजूद थे. 5 स्कूलों के लगभग 40 छात्र भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए. अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य इस्कॉन के सहयोग से राज्य की मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाना पकाने और उसके वितरण की व्यवस्था को अधिक सुगम एवं बेहतर बनाना है.

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola