पश्चिम बंगाल में बनेंगे चार नये एयरपोर्ट, 23 को साइन होगा एमओयू, जानें किन जिलों से शुरू होंगी उड़ानें

Updated:
विज्ञापन

एयरपोर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने वाला है. राज्य में चार नए क्षेत्रीय हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे, जिससे दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान होगी.

विज्ञापन

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

विज्ञापन

राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए चार नये क्षेत्रीय एयरपोर्ट विकसित किये जायेंगे. इसके लिए केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) के बीच 23 सितंबर को त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे. नबान्न सभागार में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

मुख्य बातें

-छर्रा, बालुरघाट, हासीमारा और कलाईकुंडा में विकसित होंगे एयरपोर्ट -केंद्र, राज्य व एएआइ के बीच होगा त्रिपक्षीय एमओयू

चार जिलों में बनेंगे एयरपोर्ट

प्रस्तावित चार क्षेत्रीय एयरपोर्ट पुरुलिया के छर्रा, दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट, अलीपुरदुआर के हासीमारा और पश्चिम मेदिनीपुर के कलाईकुंडा में विकसित किये जायेंगे. इनमें हासीमारा और कलाईकुंडा भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण बेस हैं.

जमीन और सुविधाएं देगा राज्य

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार जमीन, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी. संपर्क सड़कों और बुनियादी सुरक्षा की व्यवस्था भी राज्य की जिम्मेदारी होगी. केंद्र सरकार एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के विकास का काम संभालेगी, जबकि एएआइ हवाई यातायात संबंधी जिम्मेदारी निभायेगा.

‘उड़ान 6.0’ के तहत होगा एमओयू

यह समझौता केंद्र की संशोधित ‘उड़ान 6.0’ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत किया जा रहा है. प्रस्तावित परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य के अपेक्षाकृत दूरवर्ती इलाकों में हवाई संपर्क को बढ़ावा देना है. अधिकारियों के अनुसार, इससे पुरुलिया, दक्षिण दिनाजपुर, अलीपुरदुआर और पश्चिम मेदिनीपुर में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद

एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन व संबंधित जिलों के सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे. राज्य सरकार की ओर से परियोजनाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

Also Read: Kolkata Direct Investment: कोलकाता को मिलने वाली है बड़ी सौगात, फ्रांस करेगा सीधा निवेश और शुरू हो सकती है डायरेक्ट फ्लाइट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola