नदिया में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर फेंके गये अंडे, पुलिस की मौजूदगी पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

महुआ मोइत्रा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mahua Moitra Egg Attack Nadia: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर नदिया जिले के तेहट्टा में दौरे के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके गये. घटना के बाद महुआ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये.

विज्ञापन

Mahua Moitra Egg Attack Nadia: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा इलाके में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया और उन पर अंडे फेंके गये.

विज्ञापन

पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी

कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र से 2 बार की सांसद महुआ मोइत्रा पूर्व सूचना के अनुसार तेहट्टा में पार्टी की एक बैठक में शामिल होने पहुंची थीं. बैठक स्थल से निकलते समय प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाये और वापस जाओ के नारे लगाये. इसी दौरान कथित रूप से उन पर अंडे फेंके गये, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्थिति संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा.

महुआ मोइत्रा ने वीडियो पोस्ट कर उठाये सवाल

घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद उनके सामने प्रदर्शनकारियों ने अंडे फेंके, जो कि हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा : महुआ

तृणमूल सांसद ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू किया. उन्होंने कहा कि वहां पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों को रोकने की बजाय उन्हें (महुआ को) जबरन गाड़ी में बैठा दिया गया. महुआ ने इस पूरी घटना के दौरान फेसबुक लाइव के जरिये भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये.

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का दिया हवाला

बाद में सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में हुई एक हालिया सुनवाई का संदर्भ देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में पुलिस को सूचना देकर गयीं थीं. बावजूद इसके उन पर अंडे फेंके गये. उनके खिलाफ नारेबाजी की गयी.

ये भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा को भीड़ ने घेरा, लगे ‘गो बैक’ के नारे, काले झंडे दिखाये गये, टीएमसी सांसद का आरोप- कार पर हुआ हमला

सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणी पर किया कटाक्ष

महुआ मोइत्रा ने अपनी कार में बैठकर वीडियो रिकॉर्ड किया और इसमें कहा- सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे कहा था कि अपने क्षेत्र में जाइए और कुछ अंडे खाइए. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने तो गोलियां खायीं थीं. मैं अपने क्षेत्र में आयी. यहां भाजपा के मंडल सभापति और मंडल पंचायत समिति के सभापति समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरे खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके. महुआ ने कहा- हेलो मिस्टर दत्ता, जस्टिस ऑफ सुप्रीम कोर्ट, मैं यहां हूं और गोलियों की तरह अंडों का सामना कर रहा हूं. जैसा कि आपने कहा था.

7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी महुआ की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने 7 अगस्त को महुआ मोइत्रा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें एक मामले में पुलिस के समक्ष पेश होने के कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश को चुनौती दी गयी थी. उस सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया था कि सांसद को अंडे फेंके जाने की धमकियां मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

भाजपा ने आरोपों को नकारा

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के मुख्य प्रवक्ता देवज्योति सरकार ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर अंडे फेंकना निंदनीय है. उन्होंने इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया. देवज्योति सरकार ने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि घटना वास्तविक है या गढ़ी गयी है.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- स्वतंत्रता सेनानियों ने तो गोलियां खायीं थीं, आपको अंडे से डर क्यों?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola