विधानसभा उपचुनाव 2026: बंगाल की 2 सीटों पर 13 उम्मीदवार, अब तक किसने दाखिल नहीं किया परचा?

Updated:
विज्ञापन

नंदीग्राम की भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ नामांकन दाखिल करते हुए. साथ में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Assembly ByPoll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा की सीटों के लिए 6 अक्टूबर को वोट है. इसके लिए आज यानी 16 सितंबर को नामांकन का आखिरी दौर है. जानें अब तक किस सीट पर किन पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. यह भी जानें कि अब तक कितने लोगों ने परचे भरे हैं.

विज्ञापन

Assembly ByPoll 2026: पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. अब तक कुल 13 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किये हैं. नंदीग्राम विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी गुट) की उम्मीदवार ने परचा दाखिल नहीं किया है. रेजीनगर सीट पर पार्टी प्रत्याशी ने परचा भर दिया है. रेजीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ने अब तक अपना नामांकन नहीं किया है. उम्मीद है कि आज 16 सितंबर को नामांकन के आखिरी दिन दोनों सीटों पर प्रमुख दलों के प्रत्याशी परचा दाखिल कर सकते हैं. टीएमसी के बागी रीतब्रत गुट के किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है.

विज्ञापन

नंदीग्राम सीट पर किन लोगों ने भरा परचा

पार्टी का नामउम्मीदवारस्थिति
भारतीय जनता पार्टीहसीरानी रथपरचा दाखिल
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट)संचिता प्रधान देदाखिल नहीं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीशांति गोपाल गिरिपरचा दाखिल
कांग्रेसमिलन प्रधानपरचा दाखिल
टीएमसी (रीतब्रत गुट)मोहम्मद एहतेशामुल हकदाखिल नहीं
ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंटमोहम्मद सब-ए-मिराज खानपरचा दाखिल
जातीय उन्नयन पार्टीशेख हसीबुलपरचा दाखिल

रेजीनगर में अन्य पंजीकृत पार्टियों के 3 उम्मीदवार

चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026 में रेजीनगर विधानसभा सीट पर 3 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो अन्य पंजीकृत पार्टियों की श्रेणी में आने वाले दल के टिकट पर मैदान में उतरे हैं. इन पार्टियों के नाम आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार

रेजीनगर सीट पर किन लोगों ने भरा परचा

पार्टी का नामउम्मीदवारस्थिति
भारतीय जनता पार्टीसखाराम सरकारदाखिल नहीं
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट)रबीउल आलम चौधरीपरचा दाखिल
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीएडवोकेट सईदपरचा दाखिल
कांग्रेसअब्दुल्लाहिल कैफीपरचा दाखिल
आम जनता उन्नयन पार्टीगुलाम नबी आजादपरचा दाखिल
टीएमसी (रीतब्रत गुट)सफीउद्दीन शेखदाखिल नहीं
आरएसपीविकास चंद्र मिश्रापरचा दाखिल
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)इमरान मल्लिकपरचा दाखिल
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टीविकास चंद्र मिश्रापरचा दाखिल
निर्दलीयतुषार पांडेयपरचा दाखिल
निर्दलीयसैफुल इस्लामपरचा दाखिल

नंदीग्राम में अन्य पंजीकृत पार्टियों के 3 प्रत्याशी

रेजीनगर की तरह नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी 3 उम्मीदवार अन्य पंजीकृत पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इन पार्टियों के नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट और जातीय उन्नयन पार्टी हैं.

ये भी पढ़ें: Video: शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम की जनता को आश्वासन, अल्पसंख्यक वोटरों से सवाल- आप सरकार के साथ हैं या नहीं?

किस पार्टी के उम्मीदवार ने कितने सेट में भरा परचा?

रेजीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने 2 सेट में, तृणमूल प्रत्याशी ने 2 सेट में नामांकन किया है. अन्य पंजीकृत पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने परचा भर दिया है. इनमें से एक ने 2 सेट में और एक ने एक सेट में परचा भरा है. एक निर्दलीय प्रत्याशी ने 2 और एक निर्दल उम्मीदवार ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया है. इस तरह रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अब तक कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार का नामांकन अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम से चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी और रेजीनगर से सखाराव सरकार भाजपा उम्मीदवार

रेजीनगर और नंदीग्राम के चुनाव कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी9 सितंबर 2026
नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच17 सितंबर 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख19 सितंबर 2026
मतदान की तारीख6 अक्टूबर 2026
मतगणना की तारीख9 अक्टूबर 2026
चुनाव कार्यक्रम का समापन11 अक्टूबर 2026

ये भी पढ़ें: हल्दिया में बोले शुभेंदु अधिकारी- नंदीग्राम उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी भाजपा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola