किसे मिलेगा तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न, चुनाव आयोग आज कर सकता है फैसला
ममता बनर्जी और रीतब्रत बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न 'जोड़ा फूल' को लेकर चल रहा विवाद अब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है. आयोग आज दोनों खेमों की सुनवाई कर अंतरिम आदेश जारी कर सकता है, जिसका सीधा असर आगामी उपचुनाव पर पड़ेगा.
कोलकाता से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट
तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न को लेकर विवाद चुनाव आयोग तक पहुंच गया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को दोनों विरोधी खेमों को अलग-अलग समय पर सुनवाई के लिए तलब किया है. ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले खेमे को दोपहर तीन बजे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले खेमे को शाम चार बजे अपनी दलीलें रखने के लिए बुलाया गया है.
उपचुनाव को देखते हुए अहम सुनवाई
जानकारी के अनुसार, आयोग गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ को लेकर अंतरिम आदेश जारी कर सकता है. दोनों खेमों ने छह अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं और इसी चुनाव चिह्न का इस्तेमाल किया है.
दोनों खेमों ने दस्तावेज सौंपे
बुधवार को दोनों खेमों के लिए अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख थी. उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की भी बुधवार को अंतिम तिथि थी. गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की जानी है.
संगठनात्मक ढांचे की भी होगी जांच
आयोग फिलहाल तृणमूल पर नियंत्रण को लेकर दोनों खेमों के दावों की सुनवाई कर रहा है. इसमें पार्टी के मौजूदा संगठनात्मक ढांचे और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं की वैधता जैसे मुद्दे भी शामिल हैं. आयोग ने अब तक पार्टी के भीतर विवाद को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिंबल पर क्या हो सकते हैं विकल्प
तृणमूल के एक पदाधिकारी के अनुसार, आयोग चुनाव चिह्न के इस्तेमाल की अनुमति किसी एक खेमे को दे सकता है या दोनों को इससे वंचित कर सकता है. हालांकि, आयोग के पास अन्य विकल्प भी हो सकते हैं. गुरुवार की सुनवाई और संभावित अंतरिम आदेश से उपचुनाव में चुनाव चिह्न को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए