VIDEO : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लेकर बीजेपी नेता का दावा, वीडियो में सुनिए नीरज बबलू ने क्या कहा?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Disha Salian CBI investigation : दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई जांच शुरू हो गई है. बीजेपी नेता नीरज कुमार बबलू का दावा है कि इस जांच से सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

Disha Salian CBI investigation : दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई की जांच शुरू होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने दावा किया है कि दिशा सालियान केस की सच्चाई सामने आने पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सवालों के जवाब भी मिल सकते हैं. हालांकि, सुशांत की मौत को हत्या साबित करने वाला कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

नीरज बबलू ने कहा- शुरू से हत्या की बात कहते रहे

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनका परिवार और वे लोग हत्या की आशंका जताते रहे हैं. उनके मुताबिक दिशा सालियान की मौत को भी सुशांत की मौत से जोड़कर देखा जाता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सामने आए तथ्यों और मामलों को दबाया गया.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज की FIR

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2 सितंबर 2026 को सीबीआई जांच का निर्देश दिया था. कोर्ट ने सीबीआई को FIR दर्ज कर दिशा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने को कहा था. इसके बाद सीबीआई ने सितंबर में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

कोर्ट ने कहा- जांच में सभी पहलुओं को देखा जाए

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुरुआती पुलिस जांच में कई विसंगतियों का उल्लेख करते हुए मामले की विस्तृत जांच की जरूरत बतायी थी. साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि किसी व्यक्ति को पर्याप्त सामग्री के बिना आरोपी नहीं माना जाना चाहिए. यानी सीबीआई की जांच में सामने आने वाले सबूत ही आगे की कानूनी कार्रवाई का आधार होंगे.

नीरज बबलू बोले- दिशा केस से सुशांत मामले की कड़ी सामने आएगी

नीरज कुमार बबलू ने कहा कि अगर दिशा सालियान की मौत की सच्चाई सामने आती है और इसमें जिम्मेदार लोगों की पहचान होती है, तो इससे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सवालों पर भी स्थिति साफ हो सकती है. उन्होंने दोनों मामलों के बीच संभावित कनेक्शन की जांच की जरूरत बतायी. वीडियो में सुनिए नीरज बबलू क्या कह रहे हैं?

Also Watch : VIDEO : बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए IMD का खतरनाक अलर्ट, देखिए पूरा रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन