मोबाइल विवाद में चाकूबाजी, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से लिये खून के नमूने
झुमरीतिलैया के असनाबाद में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद एफएसएल रांची की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. टीम ने दुकान से खून के छींटों सहित अन्य अहम सबूतों के नमूने एकत्र किए हैं.
झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में पिछले रविवार को हुई चाकूबाजी की घटना की जांच के लिए बुधवार को एफएसएल रांची की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए दुकान के अंदर मिले खून के छींटों समेत अन्य संभावित साक्ष्यों के नमूने लिये.
बताया जाता है कि असिस्टेंट डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाये. इसके बाद टीम वापस लौट गयी. ज्ञात हो कि रविवार को मोबाइल की खरीद-बिक्री के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने आशियाना मोबाइल नामक दुकान के मालिक को चाकू से गोद दिया था.
पुलिस मामले में घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए