VIDEO: 'जय बजरंगबली' बोलकर मिली ताकत, गोल्ड जीतने के बाद बोली अरुंधति चौधरी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 70 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय मुक्केबाज़ अरुंधति चौधरी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि अपनी वेट कैटेगरी में भारत का राष्ट्रगान बजाना उनका सबसे बड़ा सपना था. जीत के बाद उन्होंने 'जय बजरंगबली' का जयकारा लगाते हुए इस ऐतिहासिक पल को भगवान, कोच और देशवासियों को समर्पित किया.
ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 70 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी के लिए यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि वर्षों से देखा गया सपना पूरा होने जैसा पल था. जीत के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि "जय बजरंगबली" बोलने से मिली ताकत. इसी ताकत के बदौलत गोल्ड जीतने में कामयाब रही.
अरुंधति ने कहा, "मुझे बहुत बड़ी राहत महसूस हो रही है. लंबे समय से मेरा सपना था कि मैं अपने वेट कैटेगरी में गोल्ड जीतू और भारत का राष्ट्रगान बजे. आज आखिरकार वह सपना पूरा हो गया. पोडियम पर खड़े होकर राष्ट्रगान सुनना मेरे जीवन के सबसे भावुक पलों में से एक था. मैं हमेशा चाहती थी कि जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वेट कैटेगरी में खेलूं, तो भारत का तिरंगा सबसे ऊपर हो और राष्ट्रगान गूंजे. आज भगवान के आशीर्वाद, कोचों की मेहनत और सभी के समर्थन से मेरा यह सपना सच हो गया. जय बजरंगबली."
ये भी पढ़ें: CWG में भारत का गोल्डन पंच: एक दिन में बॉक्सिंग में इंडिया को 7 सोना, 3 चांदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए