CWG में भारत का गोल्डन पंच: एक दिन में बॉक्सिंग में इंडिया को 7 सोना, 3 चांदी

Updated:
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाजों का जलवा (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CWG 2026 के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए. प्रीति पवार, जैसमीन लंबोरिया और साक्षी चौधरी ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया.

विज्ञापन

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का 10वां दिन भारतीय मुक्केबाजों के नाम रहा. रिंग में उतरे 10 भारतीय बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए. भारतीय मुक्केबाजों ने पूरे अभियान का अंत 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ किया. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के कुल पदकों की संख्या 37 हो गई, जिसमें 13 स्वर्ण, 16 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रीति ने दिलाया पहला गोल्ड

भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर भारत का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. उन्होंने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की.

जैसमीन ने दिखाया विश्व चैंपियन वाला दम

महिला 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जैसमीन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को हराकर भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया. जैसमीन ने पूरे मुकाबले में संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: जैसमीन लंबोरिया बनी कॉमनवेल्थ चैंपियन, भारत को बॉक्सिंग में दिलाया दूसरा गोल्ड

जादूमणि को मिला रजत

पुरुष 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में जादूमणि सिंह ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन से हार गए। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन

समयखिलाड़ीस्पर्धापदक
दोपहर 3:30 बजेप्रीति पवारमहिला 54 किग्रा गोल्ड
दोपहर 3:45 बजेजैसमीन लंबोरियामहिला 57 किग्रा गोल्ड
शाम 4:15 बजेजादूमणि सिंहपुरुष 55 किग्रा सिल्वर
रात 9:00 बजेसाक्षी चौधरीमहिला 51 किग्रा गोल्ड
रात 9:15 बजेप्रिया घंघासमहिला 60 किग्रा गोल्ड
रात 9:30 बजेअरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्रा गोल्ड
रात 9:45 बजेलवलीना बोरगोहेनमहिला 75 किग्रा सिल्वर
रात 10:00 बजेसचिन सिवाचपुरुष 60 किग्रा गोल्ड
रात 10:15 बजेअंकुश पंघालपुरुष 80 किग्रा गोल्ड
रात 10:30 बजेनरेंद्र बनवालपुरुष 90+ किग्रा सिल्वर

साक्षी ने बढ़ाई गोल्ड की संख्या

महिला 51 किग्रा वर्ग में साक्षी चौधरी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराकर भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार नियंत्रण बनाए रखा.

प्रिया की दमदार वापसी

महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रिया घंघास ने पहला राउंड गंवाने के बाद शानदार वापसी की और कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर गोल्ड अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: पहला राउंड हारने के बाद प्रिया घंघास की दमदार वापसी, कनाडाई मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड

अरुंधति ने भी जीता सोना

महिला 70 किग्रा वर्ग में अरुंधति चौधरी ने बेहतरीन मुक्केबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने फाइनल में शुरुआत से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी.

अरुंधति चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया)
अरुंधति चौधरी (फोटो- सोशल मीडिया)

लवलीना गोल्ड से चूकीं

भारत को सबसे ज्यादा उम्मीद ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन से थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला, लेकिन स्प्लिट फैसले में हार गईं और रजत पदक उनके हिस्से आया.

सचिन ने पलटा हारा हुआ मुकाबला

पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में सचिन सिवाच ने शानदार वापसी करते हुए नामीबिया के ट्रायअगेन मॉर्निंग एनडेवेलो को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हरायाप. हले दो राउंड में पिछड़ने के बावजूद उन्होंने निर्णायक राउंड जीतकर भारत को छठा स्वर्ण दिलाया.

अंकुश ने दिलाया सातवां गोल्ड

पुरुष 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में अंकुश पंघाल ने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण डाला. शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और निर्णायक राउंड अपने नाम किया.

नरेंद्र को सिल्वर से संतोष

दिन के आखिरी मुकाबले में नरेंद्र बनवाल पुरुष 90+ किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के डेमर थॉमस से हार गए। उन्हें रजत पदक मिला. हालांकि, उनकी हार के बावजूद भारतीय मुक्केबाजों ने ग्लास्गो में 7 स्वर्ण और 3 रजत के साथ ऐतिहासिक अभियान का समापन किया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल बॉक्सिंग अभियानों में से एक बन गया.

ये भी पढ़ें: 'गोल्डन' स्टोरी की वो 40 दिन, बीमारी से लड़कर जैसमीन लंबोरिया बनीं चैंपियन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola