CWG 2026: पहला राउंड हारने के बाद प्रिया घंघास की दमदार वापसी, कनाडाई मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड

Updated:
विज्ञापन

प्रिया घंघास (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज प्रिया घंघास ने कमाल कर दिया. पहले राउंड में पिछड़ने के बावजूद, उन्होंने ज़बरदस्त वापसी करते हुए कनाडा की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड मेडल जीता.

विज्ञापन

CWG 2026 Boxing: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल में उन्होंने कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला.

विज्ञापन

पहले राउंड में मिली थी हार

मुकाबले की शुरुआत प्रिया के लिए अच्छी नहीं रही. पहला राउंड वह 2-3 के करीबी अंतर से हार गईं. हालांकि, उन्होंने संयम नहीं खोया और अगले राउंड में दमदार वापसी की.

दूसरे राउंड से पलटा मुकाबला

दूसरे राउंड में प्रिया ने आक्रामक खेल दिखाया और सटीक पंचों से कनाडाई मुक्केबाज पर दबाव बना दिया. जजों ने यह राउंड 4-1 से उनके पक्ष में दिया, जिससे मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया.

आखिरी राउंड में दिखाया चैंपियन वाला खेल

निर्णायक तीसरे राउंड में भी प्रिया ने अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने एक बार फिर 4-1 से राउंड जीतते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने 4-1 के स्प्लिट फैसले से स्वर्ण पदक जीत लिया. यह शाम के बॉक्सिंग सत्र में भारत का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक रहा. वहीं, दिन के पहले पांच बॉक्सिंग फाइनल के बाद भारत के खाते में अब चार स्वर्ण और एक रजत पदक हो चुके हैं, जो भारतीय मुक्केबाजों के शानदार प्रदर्शन की कहानी बयां करता है.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत का तीसरा गोल्ड, साक्षी चौधरी बनी कॉमनवेल्थ चैंपियन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola