आद्रा में मेगा ब्लॉक का असर, अगस्त में कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
आद्रा रेल मंडल में 3 से 9 अगस्त तक विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान कई मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा. यात्रा करने से पहले नवीनतम जानकारी के लिए यह सूची अवश्य देखें.
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 3 से 9 अगस्त तक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण अलग-अलग तारीखों में कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का परिचालन गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस संबंध में जानकारी दी है.
ब्लॉक के दौरान 11 मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. वहीं, 12 ट्रेनों को आद्रा, महुदा और पुरुलिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर वहीं से रवाना किया जाएगा.
अगस्त में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
- 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन 3, 4, 6, 7 और 9 अगस्त को रद्द रहेगी.
- 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन 7 और 9 अगस्त को रद्द रहेगी.
- 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू ट्रेन 7 और 9 अगस्त को रद्द रहेगी.
- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन 3 और 6 अगस्त को रद्द रहेगी.
- 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 5, 7, 8 और 9 अगस्त को रद्द रहेगी.
- 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू ट्रेन 4, 6 और 7 अगस्त को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का सफर गंतव्य से पहले होगा समाप्त
63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन 5 और 8 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 4, 7 और 9 अगस्त को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी. 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 4 अगस्त को आद्रा स्टेशन तक चलेगी. 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 6 अगस्त को पुरुलिया स्टेशन तक चलेगी. 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 5, 7 और 8 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी. 68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू ट्रेन 5, 7 और 8 अगस्त को आद्रा से खुलेगी. 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 5 और 8 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










