पुराने AC को जंगल में तोड़कर निकाल रहे थे तांबे के तार, पुलिस ने नाबालिग को रंगेहाथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार नाबालिकों से पूछताछ करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किरीबुरू में लगातार चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने जंगल में पुराना AC तोड़कर तांबा निकालते एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. जानें आगे की कार्रवाई.

विज्ञापन

गुवा: किरीबुरू शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने अब्दुल रेफ्रिजरेटर दुकान के बाहर से पुराना एसी चोरी कर जंगल में उसे तोड़ रहे एक नाबालिग आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है. वहीं, घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

जंगल में ले जाकर AC से निकाल रहे थे तांबा

बताया जाता है कि चोर दुकान के बाहर रखा पुराना एसी उठाकर पास के जंगल में ले गए थे. वहां मशीन को तोड़कर उसके अंदर से तांबे के तार और अन्य कीमती सामान निकाले जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े कुछ लोगों के नाम बताए हैं. पुलिस इन नामों और मिली अन्य सूचनाओं का सत्यापन कर रही है.

पुराने हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर दी हिदायत

किरीबुरू एसडीपीओ विनीत किंडो ने थाना प्रभारी रोहित कुमार के सहयोग से शहर के पुराने हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी. पुलिस ने उन्हें अपराध से दूर रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को देने का निर्देश दिया.

पुलिस के अनुसार, मेन मार्केट हाटिंग, प्रोस्पेक्टिंग, चर्च हाटिंग और मुर्गापाड़ा समेत विभिन्न इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गयी है. इन क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता की सूचनाओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है.

पुलिस नाबालिगों के अपराध में शामिल होने की परिस्थितियों और उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है. साथ ही अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की गयी है. पुलिस ने कहा कि यदि बच्चों के अपराध में शामिल होने की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें अपराध की राह से हटाकर सुधार की दिशा में कदम उठाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola