गुदड़ी के आवासीय स्कूल में मलेरिया का कहर! 13 बच्चियां पॉजिटिव, 10 को ब्रेन मलेरिया

Updated:
विज्ञापन

ईलाज के लिए सोनुआ अस्पताल पहुँची छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनुआ के गुदड़ी बालिका आवासीय विद्यालय में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है. 13 बच्चियां मलेरिया पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनमें से 10 ब्रेन मलेरिया से पीड़ित हैं.

विज्ञापन

सोनुआ: बेगुना गांव के पास संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप सामने आया है. स्कूल की 13 बच्चियां मलेरिया पॉजिटिव पायी गयी हैं. इनमें 10 बच्चियों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है. बच्चियों के बीमार होने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को सोनुआ अस्पताल की मेडिकल टीम विद्यालय पहुंची और मेडिकल कैंप लगाकर 54 छात्राओं की जांच की. जांच में 13 बच्चियां मलेरिया से संक्रमित मिलीं.

विज्ञापन

54 छात्राओं की हुई जांच, सभी संक्रमित अस्पताल में भर्ती

21 सोनुआ 1 में बेगुना स्थित विद्यालय परिसर में जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम 21 सोनुआ 2 में ईलाज के लिए सोनुआ अस्पताल पहुँची छात्राएं | Prabhat Khabar Network
बेगुना स्थित विद्यालय परिसर में जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम

मलेरिया पॉजिटिव पायी गयी सभी 13 बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. छात्राओं के बीमार होने की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गयी है. अस्पताल में भर्ती बच्चियों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है. स्कूल में एक साथ कई छात्राओं के मलेरिया पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य छात्राओं की भी जांच की गयी, ताकि संक्रमण का समय पर पता लगाया जा सके.

बरसात में बढ़ता है मच्छरों का प्रकोप, सतर्क रहने की सलाह

मेडिकल टीम ने बताया कि बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इसके कारण मलेरिया समेत मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. टीम ने छात्राओं और आसपास के लोगों को साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी.

स्वास्थ्य टीम ने पानी को उबालकर या आरओ का पानी पीने की सलाह दी. साथ ही आसपास पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया. विद्यालय में मलेरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ा दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola