मां मनसा पूजा में सजा छऊ का रंगमंच, गणेश वंदना से शिव-पार्वती तक की प्रस्तुति पर देर रात तक झूमे दर्शक

Updated:
विज्ञापन

छऊ नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंदगांव के परसाबहाल में मां मनसा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय मेला और छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. गणेश वंदना से लेकर शिव-पार्वती तक की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं. कलाकारों की ऊर्जा देखकर दर्शक देर रात तक झूमते रहे.

विज्ञापन

बंदगांव : बंदगांव की हुडंगदा पंचायत के परसाबहाल में मां मनसा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय मेला और छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी समीर पूर्ति और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम मुंडा साधुचरण बोदरा उपस्थित रहे. समापन समारोह के दौरान दो प्रमुख छऊ नृत्य समितियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया. इसके बाद आरती, वनदेवी, राधा-कृष्ण, शिकारी और शिव-पार्वती जैसे पौराणिक कथाओं और प्रसंगों पर आधारित मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किए गए.

विज्ञापन

देर रात कर झूमते रहे कलाकार

कलाकारों की ऊर्जावान और आकर्षक कलाकारी को देखकर दर्शक देर रात तक झूमते रहे. मौके पर समीर पूर्ति ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आपसी भाईचारे को मजबूत करती है. इसे बचाये रखना हम सबका कर्तव्य है. वहीं ग्राम मुंडा साधुचरण बोदरा ने कहा कि यह नृत्य झारखंड की पहचान का एक अहम हिस्सा है. उन्होंने ग्रामीणों से कला-संस्कृति के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में भी सक्रिय भाग लेने की अपील की. समारोह के अंत में दोनों प्रतिभागी समितियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया. इस दो दिवसीय मेले और कार्यक्रम को सफल बनाने में दयानिधि जामुदा, लक्ष्मी जामुदा, सुरेश पूर्ति, जोगेन नाग, देवाशीष महतो और राकेश महतो सहित कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola